Madhya Pradesh

मौसम विभाग ने भारी बारिश की दी चेतावनी! मध्यप्रदेश में बाढ़ को लेकर अलर्ट

467 0

भोपाल: देश के कई हिस्सों में बरिसे बाढ़ का कहर खतरा बनता जा रहा है। वही मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में बारिश की वजह से कई जिलों में बाढ़ का खतरा बन गया है। बाढ़ के हालात को देखते हुए राज्य सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है। गृह विभाग के साथ प्रदेश स्तरीय कंट्रोल रूम एक्टिव कर दिया हैजो जो 24 घंटे एक्टिव रहेगा। कमांड सेंटर 24 घंटे इन्फ़र्मेशन को लेकर 15 सितंबर तक अलर्ट पर रखा गया है। शहरो में किसी भी आपदा से निपटने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, होमगार्ड सहित तमाम बचाव टीमें तैनात कर दी गई है। निचली बस्ती और नदी किनारे बसाहटों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है।

विदिशा में रात भर से लगातार मूसलाधार बारिश होने से शहर जलमग्न हो गया, बस्तियों और घरों में पानी घुस गया है। बाढ़ के बीच मौसम विभाग ने राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। हालात ऐसे हैं कि यहां सड़क पर नाव चल रही है। स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। प्रशासन राहत कार्य में जुट गया है।

भोपाल में बीते 2 दिन से बारिश होने से 48 घंटे में 8 इंच बारिश हो चुकी है। निचले इलाकों में बारिश का पानी अब मुसीबत बन गया है। शहर की सड़कें और गलियां लबालब हो गईं है। भारी बारिश के बीच भोपाल नगर निगम ने बाढ़ कंट्रोल रूम बनाया है। नगर निगम ने 200 लोगों टीम बनाकर अलर्ट मोड पर रखा है। निगम ने आम जनता की मदद के लिए नम्बर- 0755- 2542222,0755- 2701401, 101 जारी किया है। कंट्रोल रूम में मॉनिटरिंग खुद निगम के एडिशनल कमिश्नर के एस परिहार कर रहे हैं।

चोरी कर केमिकल से मिटाते थे निशान, 119 किलो चांदी बरामद

इन जिलों में जारी किया गया अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को भी भोपाल में बादल छाए रहेंगे। साथ ही गरज के साथ बारिश भी होगी। कुछ स्थानों पर भारी बारिश होगी। दिन में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि हवा की औसत गति 16 किमी प्रति घंटे होगी। वहीं, राज्य पूर्वानुमान में जबलपुर, नर्मदापुरम संभाग सहित कई जगहों पर बारिश होगी। इसके साथ ही सीहोर, रायसेन, उज्जैन, धार, नीमच, मंदसौर, डिंडौरी, अनूपपुर, सागर, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर जिलों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

पत्नी और बच्चे को बंधक बनाए रखने वाला CRPF जवान ने खुद को गोली से उड़ाया

Related Post

INX media case: पी चिदंबरम, कार्ति और पीटर के खिलाफ CBI ने दायर की चार्जशीट

Posted by - October 18, 2019 0
नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम, उनके बेटे कार्ति चिदंबरम और पीटर मुखर्जी समेत 14 लोगों के खिलाफ सीबीआई…
CM Yogi

‘बार-बार नहीं होनी चाहिए मां सीता की अग्निपरीक्षा’, भारी गले से अयोध्यावासियों से बहुत कुछ कह गये सीएम योगी

Posted by - October 30, 2024 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बुधवार को दीपोत्सव 2024 के अंतर्गत रामकथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनता…
Maha Kumbh 2025

महाकुंभ 2025 को योगी सरकार बनाएगी दिव्य-भव्य, खुद रख रहे योजनाओं पर नजर

Posted by - July 8, 2024 0
लखनऊ। योगी सरकार 2025 महाकुंभ (Maha Kumbh) को दिव्य-भव्य बनाने में जुटी है। इसके क्लियर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)…