Roshan Jacob

नियमित रूप से आपूर्तित पेयजल का क्लोरिनेशन कराते रहे: रोशन जैकब

431 0

लखनऊ: मण्डलायुक्त डा0 रोशन जैकब (Roshan Jacob) ने आज नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा व लखनऊ मण्डल में बाढ़ के समबन्ध में मण्डलायुक्त सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। मण्डलायुक्त ने बैठक में बिन्दुवार चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि निकायों में बडे़ नालों, मझोले नालों व छोटे नालों की सफाई का कार्य अवशेष है तो अभियान के रूप में 10 दिवस के भीतर तलीझार (सिल्ट जमा न हो) सफाई करा ली जाये और जलभराव वाले स्थानों को चिन्हित कर क्रियाशील पम्पसेटों व पर्याप्त संख्या में कार्मिको की ड्यूटी लगाये जाने की पूर्व से ही व्यवस्था कर ली जाये।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं नगर विकास विभाग संयुक्त अभियान चलाकर सभी मोहल्लों में कीट नाशक का छिड़काव, नियमित रूप से फॉगिंग कराये तथा स्वास्थ्य केन्दों पर पर्याप्त मात्रा में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करा लिया जाये। और चिन्हित हाईरिस्क क्षेत्रों में दस्तक अभियान के दौरान टीमों द्वारा घर-घर किये गये सर्वेक्षण के आधार पर अधिक मच्छर/लार्वा घनत्व वाले क्षेत्रों में एन्टीलार्वा को छिड़काव एवं फॉगिंग आदि के माध्यम से मच्छर नियंत्रण के प्रयास किये जाये।

मण्डलायुक्त ने कहा कि मलिन बस्तियों में साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था रखी जाये। सूकर बाड़ों को यथा सम्भव आबादी से दूर व्यवस्थापित करते हुए इनमें कीटनाशकों का छिड़काव किया जाये। समस्त निकायों द्वारा नियमित रूप आपूर्ति पेयजल का क्लोरिनेशन कार्य कराया जाये साथ ही सड़क/नालियों के किनारे झाड़ियों की सफाई/कटाई करायी जाये। निकाय द्वारा पुलिस बल के सहयोग से सड़क किनारे एवं नालों पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाने की कार्यवाही की जाये तथा नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण करते हुए अतिक्रमण पर सर्तक दृष्टि बनाये रखें।

मौसम विभाग ने भारी बारिश की दी चेतावनी! मध्यप्रदेश में बाढ़ को लेकर अलर्ट

राजस्व बढ़ोत्तरी के लिये आवश्यक कार्य किये जाने के निर्देश दिये तथा शौचालयों की नियमित रूप से साफ-सफाई और सम्बन्धित अधिकारी मौके पर जाकर निरीक्षण करें। मण्डलायुक्त ने अमृत वाटर सप्लाई योजना के समीक्षा के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य को ससमय पूर्ण कराने के साथ-साथ मानक व गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जायें, और उन्होंने कहा कि ओपेन पार्क, जिम, प्ले ग्राउंड, लाइटिंग की अच्छी व्यवस्था करा ली जायें। इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन रणविजय सिंह यादव, अपर जिलाधिकारी, अधिशाषी अधिकारी व मण्डल के सभी अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

चोरी कर केमिकल से मिटाते थे निशान, 119 किलो चांदी बरामद

Related Post

पुलिस को नहीं मिल पा रहा धनंजय का कोई सुराग

पुलिस को नहीं मिल पा रहा धनंजय का कोई सुराग

Posted by - April 5, 2021 0
पूर्व प्रमुख अजीत सिंह हत्याकांड में आरोपित पूर्व सांसद धनंजय सिंह की तलाश में लखनऊ पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। छापेमारी करने जा रही पुलिस टीम बैरंग वापस लौट रही हैं। शनिवार को जौनपुर में उसके कालीकुत्ती स्थित आवास व अन्य स्थानों पर छापेमारी की गयी  थी लेकिन उसके न मिलने पर पुलिस टीम को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा था। इसके अलावा पुलिस टीमों ने राजधानी में धनंजय के करीबी लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी की है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका है। मालूम हो कि सूबे की राजधानी लखनऊ में गत छह जनवरी को मऊ के पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुठभेड़ में मारे जा चुके अजीत सिंह हत्याकांड के शूटरों में एक कन्हैया विश्वकर्मा उर्फ गिरधारी उर्फ डाक्टर के बयान के आधार पर लखनऊ पुलिस ने धनंजय सिंह को साजिशकर्ता के तौर पर आरोपित किया था। पुलिस को चकमा देकर धनंजय सिंह ने पिछले महीने पुराने केस में एमपीएमएलए कोर्ट प्रयागराज में आत्मसमर्पण कर दिया था। नैनी सेंट्रल जेल से उसे फतेहगढ़ सेंट्रल जेल स्थानांतरित कर दिया गया था। महाराष्ट्र में कोरोना से हालात बेकाबू, सरकार का नाइट कर्फ्यू, वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान जब तक लखनऊ पुलिस उसे अजीत हत्याकाण्ड में वारन्ट लेती तब तक गत 31 मार्च को एमपीएमएलए कोर्ट से जमानत मंजूर हो जाने पर वह गुपचुप तरीके से जेल से रिहा हो गया था। इसे लेकर लखनऊ पुलिस की खूब किरकिरी हुई। इसके बाद से लखनऊ पुलिस अजीत हत्याकाण्ड में उसे आरोपी मानकर लगातार  छापेमारी कर रही है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। इसी कड़ी में धनंजय सिंह की तलाश में शनिवार को जौनपुर गयी लखनऊ पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर उसके कालीकुत्ती स्थित आवास पर दबिश दी थी। वह घर पर नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश में जमैथा निवासी करीबी आशुतोष सिंह के दीवानी कचहरी रोड स्थित आवास पर भी छापेमारी की थी। पूर्व सांसद के गृह गांव सिकरारा थाना क्षेत्र के बनसफा गांव में भी दबिश दी गयी। मालूम हो कि शनिवार को धनजंय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था।  
UPSIDA

UPSIDA में नागरिक सुविधा केंद्र का शुभारंभ, निवेशकों-उद्यमियों की समस्या का होगा तुरंत निस्तारण

Posted by - January 9, 2024 0
लखनऊ/कानपुर। निवेश मित्र में 96 प्रतिशत संतोषजनक परिणामों से उत्साहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा एवं निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश राज्य…
Obra-C Thermal Power Plant

सस्ती बिजली के साथ ही प्रदेश में बढेंगे रोजगार के अवसर

Posted by - February 3, 2024 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद व मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विद्युत के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने की…