AK Sharma

कॉल सेंटर की व्यवस्था को बेहतर ढंग से करें संचालित: एके शर्मा

291 0

वाराणसी/लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके.शर्मा (AK Sharma) ने शनिवार को वाराणसी पहुंचकर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कस्टमर केयर सेंटर 1912 का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने एवं उनकी समस्याओं का समाधान करने तथा संतुष्टि हेतु उनका फीडबैक लेने आदि के संबंध में वहां के कर्मचारियों से जानकारी ली।

उन्होंने वर्तमान में आ रही शिकायतों की भी जानकारी ली तथा उसके निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में पूछा। उन्होंने अधिकारियों को कॉल सेंटर की व्यवस्था को बेहतर ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

AK Sharma

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की हिला हवाली न हो। सभी फोन कॉल रिसीव किए जाए और काल के दौरान उपभोक्ताओं से पूर्ण शालीनता और सहजता से बात करें तथा उनकी क्वेरी का पूर्ण जवाब दें।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि उपभोक्ताओ की समस्याओं के समाधान तक उनसे संपर्क बनाए रखें। उन्होंने कहा कि कॉल सेंटर का कार्य दायित्व बहुत महत्वपूर्ण है। इसके कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई न हो।

निकाय जनसुविधाओं के कार्यों में लाए तेजी: एके शर्मा

निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री (AK Sharma)  द्वारा आ रही शिकायतों के बारे में पूछने पर अधिकारियों ने बताया कि इस समय बिजली कनेक्शन, सुझाव, मीटर खराबी, केबल, स्मार्ट मीटर, विद्युत आपूर्ति तथा विद्युत चोरी से संबंधित शिकायतें आ रही हैं।

AK Sharma

शनिवार को 02 हजार से अधिक शिकायतें दर्ज की गई थी, जिनमें से विद्युत आपूर्ति व मीटर से संबंधित शिकायतें सर्वाधिक थी, जिनका समाधान कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस काल सेंटर में कुल 186 कार्मिक कार्यरत हैं, जो कि इस व्यवस्था को संभाल रहे हैं और प्रदेश सरकार की मंशानुरूप उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का प्रयास कर रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान प्रबन्ध निदेशक शंभू कुमार, निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) राजेंद्र प्रसाद, सेंटर के मैनेजर,सुपरवाइजर और कार्मिक उपास्थित थे।

Related Post

अखिलेश सरकार ने रोक दी थी एससी/एसटी छात्रों की स्कॉलरशिप : सीएम योगी

Posted by - December 2, 2021 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पिछली सपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें बच्चों के…
cm yogi

मुख्यमंत्री योगी ने विश्वनाथ दरबार में लगाई हाजिरी, बाबा का दर्शन-पूजन कर लिया आशीर्वाद

Posted by - November 11, 2022 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) पहुंचकर पूजन-अर्चन किया। सीएम…
पीएम अयोध्या

पीएम बनने के बाद 5 सालों में पहली बार अयोध्या जाएंगे मोदी, जानें कब

Posted by - April 25, 2019 0
अयोध्या। तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी में मेगा रोड शो करेंगे और…
Yogi Cabinet

Yogi Cabinet: महाकुंभ के लिए खोला खजाना, एक्वा मेट्रो लाइन का होगा विस्तार

Posted by - November 22, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित हुई मंत्रीपरिषद् की बैठक (Yogi Cabinet) में कई अहम प्रस्तावों…