कोरोना

भारत में 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 24,879 मामले, संक्रमितों की संख्या 7.67 लाख पार

821 0

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 की भयावह होती स्थिति के बीच पिछले 24 घंटों में संक्रमण के सर्वाधिक 24,879 नये मामले सामने आये हैं तथा 487 संक्रमितों की मौत हुई है।

कोरोना संक्रमण के 24,879 नये मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या 7,67,296 हाे गयी

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश भर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 24,879 नये मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या 7,67,296 हाे गयी है। इस अवधि में 487 लोगों की मौत से मृतकों की संख्या बढ़कर 21,129 हो गई है।

सोने ने रचा इतिहास, चांदी 50000 के पार, जानें आज के ताजा भाव

देश में अभी कोरोना संक्रमण के 2,69,789 सक्रिय मामले हैं

हालांकि अच्छी बात यह रही कि स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ी है। 19,547 रोगी स्वस्थ हुए हैं, जिन्हें मिलाकर अब तक कुल 4,76,378 लोग रोगमुक्त हो चुके हैं। देश में अभी कोरोना संक्रमण के 2,69,789 सक्रिय मामले हैं।

कोरोना महामारी से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटाें में संंक्रमण के 6,603 मामले दर्ज किये गये जिससे संक्रमितों का आंकड़ा 2,23,724 पर पहुंच गया है तथा 198 लोगों की मौत हुई है जिसके कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 9,448 हो गयी है। राज्य में 1,23,192 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

तमिलनाडु में संक्रमितों की संख्या 3,756 बढ़कर 1,22,350 पर पहुंच गयी

संक्रमण के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंचे तमिलनाडु में संक्रमितों की संख्या 3,756 बढ़कर 1,22,350 पर पहुंच गयी है और इसी अवधि में 64 लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 1700 हो गयी है। राज्य में 74,167 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

Related Post

Dhami

मंत्रिमंडल में पर्यटन और वन संरक्षण अधिनियम संशोधन सहित कई विषयों पर मुहर

Posted by - March 16, 2023 0
भराड़ीसैंण, (गैरसैंण)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की अध्यक्षता में गुरुवार को मंत्रिमंडल में पर्यटन नीति, वन संरक्षण अधिनियम…
NABARD

नाबार्ड ने उत्तराखंड स्टेट क्रेडिट सेमिनार में जारी किया ‘स्टेट फोकस पेपर 2026–27’

Posted by - February 24, 2026 0
देहरादून: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD), उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा आज स्टेट क्रेडिट सेमिनार 2026–27 का सफल आयोजन…

राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2020 : अब फिट इंडिया दिवस के रूप में मनेगा खेल दिवस- किरेन रिजिजू

Posted by - January 12, 2020 0
लखनऊ। केंद्रीय खेल व युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) किरेन रिजिजू ने रविवार को कहा कि अब से हर…