महुआ के निशाने पर किसानों का सिर फोड़ने वाला अधिकारी, जूती चाटने वालों से कर दी तुलना

601 0

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने प्रदर्शनकारी किसानों का ‘सिर फोड़ने’ का पुलिस को आदेश देने वाले आईएएस अफसर आयुष सिन्हा की तुलना जूती चाटने वालों से की। उन्होंने एक लहूलुहान प्रदर्शनकारी का फोटो ट्वीट कर लिखा- “अगर आए तो सिर फूटा होना चाहिए उसका। करनाल एसडीएम आयुष सिन्हा का बयान है।”उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा- ऐसे घिनौने जूते चाटने वाले लोगों का नाम लेकर इन्हें शर्मिंदगी महसूस करानी चाहिए।

https://twitter.com/MahuaMoitra/status/1431849302721138693?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1431849302721138693%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jansatta.com%2Fnational%2Fkarnal-case-tmc-mahua-moitra-compares-ias-sdm-ayush-sinha-with-disgusting-bootlickers%2F1801967%2F

उन्होंने लिखा- याद करिए उन नाजी सुरक्षागार्ड्स को जो होलोकॉस्ट कैंप्स पर तैनात थे और दावा किया था कि वे अपनी “ड्यूटी” कर रहे थे।दरअसल, करनाल में किसानों के प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात सिन्हा पुलिसवालों से किसानों का सिर फोड़ने की बात कहते हुए नजर आए थे।

सिद्धू ने ट्वीट किया, ‘‘किसानों पर निंदनीय हमला हर भारतीय के मूल अधिकारों पर हमला है…जिसे स्वतंत्रता संग्राम के दौरान असंख्य कुर्बानियों को देकर प्राप्त किया गया। यह संविधान की भावना को प्रभावित एवं बाधित करता है और भारत के लोकतंत्र की रीढ़ को तोड़ता है।’’ नूंह में किसानों की महापंचायत में संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के नेता योगेंद्र यादव ने कहा, ‘‘आयुष सिन्हा को तत्काल सेवा से बर्खास्त करना चाहिए।’’

बंगाल : भाजपा विधायक तन्मय टीएमसी में शामिल, कहा- बदले की राजनीति करती है भाजपा

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता शरद पवार ने ट्वीट किया, ‘‘हरियाणा पुलिस द्वारा करनाल के घरोंदा में किसानों पर बर्बर लाठीचार्ज निश्चित तौर पर अवांछित था। किसानों का प्रदर्शन शांतिपूर्ण होने के बावजूद पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज किया, जिसमें कई किसान घायल हो गए।’’ पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने भी पुलिस कार्रवाई की निंदा की है।

Related Post

एंकर ने पूछा- कहां लिखा है कि उद्योगपति जमीन हड़प लेंगे? टिकैत बोले- आप सरकार में किस पोस्ट पर हो?

Posted by - August 27, 2021 0
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत एक टीवी इंटरव्यू के दौरान आरोप लगाया कि सारे न्यूज एंकर अब सरकार के प्रवक्ता बन…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने फूड प्रोसेसिंग और पैकेजिंग प्लांट का किया शुभारम्भ

Posted by - August 27, 2022 0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने शनिवार को बुग्गावाला, हरिद्वार में एमबी फूड्स के स्थापित फूड प्रोसेसिंग और पैकेजिंग प्लांट का…

सुप्रीम कोर्ट के समक्ष पहुंचा न्यायिक अधिकारी हत्या मामला, झारखंड हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान

Posted by - July 29, 2021 0
झारखंड हाईकोर्ट ने धनबाद में बुधवार को जिला जज उत्‍तम आनंद की कथित हत्‍या के मामले में गुरुवार को स्‍वत:…

खुद के साथ दुनिया की जरूरत पूरी करने के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान: PM मोदी

Posted by - February 20, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की…

मोहाली: यूथ अकाली दल के राष्ट्रीय महासचिव को गोलियों से भूना

Posted by - August 7, 2021 0
मोहाली में शनिवार को दिनदहाड़े सेक्टर 71 की मार्केट में यूथ अकाली दल के राष्ट्रीय महासचिव विक्की मिडूखेड़ा की गोली…