Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने किसान महापंचायत को लगाई फटकार, ‘आपने शहर का गला घोंट रखा है’

672 0

नई दिल्लीसुप्रीम कोर्ट में किसान महापंचायत की तरफ से जंतर-मंतर पर सत्याग्रह की अनुमति मांगी गई है। शुक्रवार को कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए तल्ख टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि आप पहले ही शहर का गला घोंट चुके हैं और अब आप शहर के अंदर आना चाहते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान रेल एवं सड़क मार्ग बाधित करने और ट्रैफिक में बाधा पहुंचाने के मुद्दे पर भी किसान महापंचायत की खिंचाई की। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, प्रदर्शन कर रहे किसान यातायात में बाधा पहुंचा रहे हैं और ट्रेनों एवं राष्ट्रीय राजमार्गों को अवरुद्ध कर रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर में राष्ट्रीय राजमार्गों को अवरुद्ध करके विरोध प्रदर्शन जारी रखा जा रहा है। इसके साथ ही किसान महापंचायत से सोमवार को हलफनामा दायर करने को कहा गया है कि वे राष्ट्रीय राजमार्गों को अवरुद्ध करने वाले किसानों के विरोध का हिस्सा नहीं हैं।

पीएम मोदी ने किया स्‍वच्‍छ भारत मिशन 2.0 का शुभारंभ, कहा- ये योजना बापू की सोच से प्रेरित

क्या लोग अपना बिजनेस बंद कर दें?- सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, आपने पूरे शहर का गला घोंट रखा है और अब शहर के अंदर आना चाहते हैं। क्या शहर के लोग अपना बिजनेस बंद कर दें? आप ट्रेन रोकते हैं। सड़क रोकते हैं। अगर आप कोर्ट आए हैं तो कोर्ट पर विश्वास करें।

सोमवार को होगी अगली सुनवाई

कोर्ट ने किसान महापंचायत से कहा, अगर आप कोर्ट आए हैं तो प्रोटेस्ट का क्या मतलब है। जब किसानों के वकील की तरफ से कहा गया कि हाईवे उन्होंने बंद नहीं किया है, पुलिस ने बंद किया है, तो इस पर कोर्ट ने उनसे हलफनामा दायर करने को कहा कि वे राष्ट्रीय राजमार्गों को अवरुद्ध करने वाले किसानों के विरोध का हिस्सा नहीं हैं। अब मामले की अगली सुनवाई सोमवार को होगी।

Related Post

CM Dhami

शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करना सेवा का कार्य होता: सीएम धामी

Posted by - September 22, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) (CM Dhami) ने गुरुवार को राजावाला, देहरादून स्थित दि इण्डियन पब्लिक स्कूल के…
IED Blast

अबूझमाड़ मुठभेड़ में शामिल जवानों की वापसी के दौरान हुआ आईईडी विस्फोट

Posted by - July 3, 2024 0
नारायणपुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर अबूझमाड़ के जंगल में पांच नक्सलियों को ढेर करने के बाद मुठभेड़ (Naxalite Encounter) में शामिल…
Yogi

कोलकाता के उद्यमी बोले- योगी सरकार ने बुलाया तो हम बनेंगे साझीदार

Posted by - January 17, 2023 0
कोलकाता। उत्तर प्रदेश को नये भारत का ग्रोथ इंजन बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के दिशानिर्देशन में…
Patanjali

पतंजलि ने 14 प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी, उत्तराखंड सरकार ने इनके निर्माण लाइसेंस किए थे सस्पेंड

Posted by - July 9, 2024 0
नई दिल्ली। योग गुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) की पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड (Patanjali Ayurveda Limited) ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट…