सनी देओल और गोविंदा रोड शो

लोकसभा चुनाव 2019: अजमेर में सनी देओल और गोविंदा ने किया रोड शो, उमड़ी जबरदस्त भीड़

1264 0

अजमेर। लोकसभा चुनाव प्रचार में अंतिम दिन 27 अप्रैल को अजमेर में बॉलीवुड के दो बड़े अभिनेता सनी देओल भाजपा और गोविंदा कांग्रेस प्रत्याशी के लिए रोड शो किया। अभिनेता सनी देओल शनिवार यानी चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राजस्थान की अजमेर लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी भागीरथ चौधरी के लिए रोड शो करने पहुंचे।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019: मोहम्मद अली जिन्ना को लेकर सिन्हा की फिसली जुबान, दी सफाई 

आपको बता दें पांच किलोमीटर लंबे रोड शो के दौरान सनी देओल के साथ भाजपा के अजमेर से उम्मीदवार भागीरथ चौधरी भी शामिल रहे। सनी देओल कार की सनरुफ से बाहर आकर रास्ते भर लोगों का अभिवादन करते नजर आए।वहीं गोविंदा दोपहर एक बजे सम्राट पृथ्वीराज चौहान महाविद्यालय से कांग्रेस प्रत्याशी रिजु झुनझुनवाला के लिए रोड शो किया ।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019: आज थमेगा चौथे चरण के लिए प्रचार, 29 अप्रैल को होगा मतदान 

जानकारी के मुताबिक सनी देओल ने कुछ दिन पहले ही भाजपा के दामन थामा था। भाजपा ने उन्हें पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। सनी देओल के पिता धर्मेंद्र भी राजस्थान के बीकानेर से भाजपा के सांसद रह चुके हैं।अजमेर लोकसभा सीट पर 29 अप्रैल को मतदान होगा। आज प्रचार के अंतिम दिन सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

Related Post

भारत की अर्थव्यवस्था ICU में

प्रकाश राज बोले- भारत की अर्थव्यवस्था ICU में, सरकार हम किससे करें सवाल- नेहरू से या टीपू सुल्तान से?

Posted by - November 30, 2019 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता प्रकाश राज अपने बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं। प्रकास राज ने एक…
स्मृति ईरानी

डिग्री विवाद पर बोलीं स्मृति – ‘अमेठी में कांग्रेस को और मुश्किल होगी’

Posted by - April 12, 2019 0
अमेठी। बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी के डिग्री विवाद पर कांग्रेस के हमले के बाद केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर पलटवार…

मीका सिंह पर हटाया गया लगा बैन, बोले- आगे से ये गलती कभी नहीं होगी

Posted by - August 22, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। पाकिस्तान के कराची में परफॉर्म करने के बाद से ही फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉई ने सिंगर…