KBC 13: धोनी से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दे पाए गांगुली-सहवाग

683 0

पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग लोकप्रिय क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति में नजर आए। शो के दौरान सवालों का जवाब देते हुए दोनों खिलाड़ियों ने चारों हेल्प लाइन की मदद से 25 लाख रुपये की रकम जीती। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान उन्होंने क्रिकेट से जुड़े एक सवाल के लिए एक्सपर्ट की राय ली। यह सवाल पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ा हुआ था।

दरअसल, शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग से क्रिकेट से जुड़ा एक सवाल किया. यह सवाल था- ट्रेविस डाउलिन का विकेट, किस पूर्व भारतीय कप्तान का एकमात्र अंतरराष्ट्रीय विकेट है? इस सवाल के चार ऑप्शन थे-

1. एम एस धोनी
2. मोहम्मद अजहरुद्दीन
3. सुनील गावस्कर
4. राहुल द्रविड़

सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग पहले तो इस सवाल पर काफी कंफ्यूज नजर आए। फिर दोनों ने अलग-अलग जवाब दिए। गांगुली ने सुनील गावस्कर का नाम लिया, जबकि सहवाग ने अजहरुद्दीन का नाम लिया. इसके बाद दोनों ही कहने लगे कि हम एक-दूसर से सहमत नहीं है। काफी कंफ्यूजन के बाद इस सवाल पर सहवाग और गांगुली ने आखिरी लाइफ लाइन एक्सपर्ट की राय का इस्तेमाल किया।

फिरोजाबाद में डेंगू का डर, लोग घर छोड़ने को हुए मजबूर

एक्सपर्ट ने इस सवाल का जवाब महेंद्र सिंह धोनी दिया. एक्सपर्ट ने बताया कि ट्रेविस डाउलिन 2009 चैंपियंस ट्रॉफी में वेस्टइंडीज के लिए खेले थे। महेंद्र सिंह धोनी ने मैच में दिनेश कार्तिक को विकेट थमाए थे और यह विकेट लिया था। इसके बाद धोनी ने एक और विकेट लिया था, लेकिन अंपायर ने उसे नकार दिया था। ऐसे में धोनी के नाम सिर्फ एक अंतरराष्ट्रीय विकेट है और वह है ट्रेविस डाउलिन का।

Related Post

बॉयफ्रेंड की मौत के सदमे से बाहर नहीं आईं त्रिशाला, फिर किया इमोशनल पोस्ट

Posted by - August 2, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त के ब्वॉयफ्रेंड का निधन हो गया था। इस घटना के बाद से…

मैं पुरानी बातों को सोचना नहीं चाहती हूं ,बस मैं एक बार फिर अपने परिवार के साथ रहना चाहती हूं’- रानू

Posted by - September 13, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। रेलवे स्टेशन पर अतींद्र चक्रवर्ती के बनाए दो मिनट के वीडियो ने रानू मंडल की जिंदगी को पहले…

भगवान हैं नरेंद्र मोदी, अनुच्छेद 370 से कश्मीर कराया आजाद – राखी सावंत

Posted by - August 8, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष राखी सावंत ने पीएम नरेंद्र मोदी को भगवान का रूप बताया है।उन्होंने गुरुवार…
JHund,amitabh bachhan

अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘झुंड’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 6 मई को रिलीज करने की मांग

Posted by - May 4, 2022 0
सुप्रीम कोर्ट 6 मई को ओवर द टॉप (ओटीटी) प्लेटफॉर्म पर अमिताभ बच्चन अभिनीत हिंदी फिल्म ‘झुंड'(Jhund) की प्रस्तावित रिलीज…
परिवार के साथ जलाएंगें दीपक

रामायण शो की ‘सीता ने किया पीएम मोदी की अपील का समर्थन, बोलीं- ‘ परिवार के साथ जलाएंगें दीपक’

Posted by - April 4, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना वायरस से संक्रमित मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों…