गगनयान मिशन

मानव अंतरिक्ष उड़ान हमें दीर्घकालिक राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की रूपरेखा तैयार करने का अवसर: इसरो

941 0

बंगलूरू। भारत के महत्वकांक्षी अभियान गगनयान मिशन पर इसरो प्रमुख के सिवन ने कहा कि गगनयान मिशन केवल मानव को अंतरिक्ष में भेजने के बारे में नहीं है। यह मिशन हमें दीर्घकालिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए एक रूपरेखा तैयार करने का अवसर प्रदान करता है।

गगनयान मिशन केवल मानव को अंतरिक्ष में भेजने के बारे में नहीं

इसरो प्रमुख ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि वैज्ञानिक खोज, आर्थिक विकास, शिक्षा, तकनीकी विकास और प्रेरक युवा सभी राष्ट्र के लिए लक्ष्य बन रहे हैं। मानव अंतरिक्ष उड़ान इन सभी उद्देश्यों को पूरा करने के लिए सही मंच प्रदान करती है।

इससे पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बीते एक जनवरी को एलान किया था कि गगनयान कार्यक्रम के लिए चार अंतरिक्ष यात्रियों को चुन लिया गया है। जल्द ही रूस में उनका प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। इन अंतरिक्ष यात्रियों के लिए खाने का मेन्यू भी तैयार हो चुका है।

दिशा पाटनी जानें कैसे खुद को मीठा खाने से हैं रोकती? ये है स्पेशल ट्र‍िक 

भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों के लिए खाने का जो मेन्यू तैयार किया गया है कि उसमें एग रोल्स, वेज रोल्स, इडली, मूंग दाल का हलवा और वेज पुलाव शामिल है। जिसे मैसूर के रक्षा खाद्य अनुसंधान प्रयोगशाला में तैयार किया गया। अतंरिक्षयात्रियों को खाना गर्म करने के लिए फू़ड हीटर्स भी दिए जाएंगे। इसके अलावा अंतरिक्ष यात्रियों को पीने के लिए पानी और जूस दिया जाएगा। चूंकि अतंरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण नहीं होता है इसलिए गगनयान अभियान में जाने वालों के लिए ऐसे विशेष कंटेनर बनाए गए हैं जिनमें वह इसे लेकर जा सकें।

बता दें कि अतंरिक्षयात्रियों का यह खाना एक साल तक चल सकता है। हालांकि एक बार पैकेट खुलने के बाद उसे 24 घंटों के अंदर खाना होगा। इस खाने को आधा खाकर नहीं रखा जा सकता। जब आप पैकेट खोल देते हैं तो ये सामान्य खाने की तरह बन जाता है।

Related Post

CM Yogi

पहले चरण की सभी लोकसभा सीटों पर सीएम योगी कर चुके हैं तूफानी रैलियां, बड़ी जीत का कर चुके हैं दावा

Posted by - April 18, 2024 0
लखनऊ। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) का पहला चरण शुक्रवार को संपन्न होगा। इस चरण में उत्तर प्रदेश की 8…
CM Yogi

खाली पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया तेज करें, आयोगों को भेजें अधियाचन : योगी

Posted by - June 6, 2024 0
लखनऊ। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के तत्काल बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को शासन स्तर के सभी…
CM Dhami

मुख्यमंत्री को केनरा बैंक ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 25 लाख रुपये का चेक किया भेंट

Posted by - March 31, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से आज मुख्यमंत्री आवास में केनरा बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस…