Three terrorists of Jaish-e-Mohammed entered Bihar

बिहार में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी घुसे, हाई अलर्ट जारी

171 0

पटना। बिहार में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों (Terrorists) के घुसने की जानकारी सामने आने के बाद गुरुवार (28 अगस्त, 2025) को पुलिस मुख्यालय ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। जैसे ही आतंकी गतिविधि की सूचना मिली, पुलिस मुख्यालय से लेकर वरीय अधिकारी तुरंत एक्शन मोड में आ गए।

नेपाल के रास्ते से दाखिल हुए आतंकी (Terrorists) 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनों आतंकी नेपाल के रास्ते से बिहार में दाखिल हुए हैं। इनकी पहचान हसनैन अली (रावलपिंडी निवासी), आदिल हुसैन (उमरकोट निवासी) और मोहम्मद उस्मान (बहावलपुर निवासी) के रूप में हुई है। तीनों जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस मुख्यालय ने इनके फोटो जारी कर सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों के साथ पासपोर्ट संबंधी जानकारी साझा की है।

काठमांडू में दिखे थे आतंकी (Terrorists) 

सूत्रों के अनुसार, तीनों आतंकी (Terrorists) अगस्त के दूसरे सप्ताह में काठमांडू पहुंचे थे। उस समय किसी को इसकी भनक नहीं लगी। वहां से ये पिछले सप्ताह बिहार में दाखिल हुए। अब जाकर खुफिया एजेंसियों को इसकी जानकारी मिली है। आशंका जताई जा रही है कि ये आतंकी देश के किसी हिस्से में बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।

चुनाव से पहले बढ़ी चिंता

बिहार में विधानसभा चुनाव को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही चौकन्नी थीं। इस बीच आतंकियों के घुसपैठ की सूचना ने पुलिस मुख्यालय को और सतर्क कर दिया है। सभी जिलों के खुफिया तंत्र को सक्रिय कर संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने और तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

गौरतलब है कि बिहार में इस समय एसआईआर का मुद्दा गरम है और विपक्षी दलों के बड़े नेता, जिनमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल हैं, राज्य का दौरा कर रहे हैं। ऐसे माहौल में आतंकियों की मौजूदगी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ा दी है।

Related Post

Nitish Kumar

हर परिवार को 100 यूनिट फ्री बिजली, चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने जनता को दिया बड़ा तोहफा

Posted by - July 12, 2025 0
बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी बीच चुनाव से पहले नीतीश सरकार (Nitish Government) ने जनता को बड़ा तोहफा…
CM Dhami

CM ने श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को कम्बल वितरित किए

Posted by - January 31, 2024 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को सहस्त्रधारा रोड स्थित आईटी पार्क के समीप उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य…
SS Sandhu

मुख्य सचिव ने जोशीमठ में आपदा जोखिम न्यूनीकरण के संबंध में बैठक की

Posted by - October 5, 2023 0
देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु (SS Sandhu) ने गुरुवार को सचिवालय में जोशीमठ में आपदा जोखिम न्यूनीकरण से सम्बन्धित होने…
CM Yogi in Kathua

कठुआ में दहाड़े सीएम योगी, बोले- अब देश में पटाखा भी फूटे तो पाकिस्तान देता है सफाई

Posted by - April 10, 2024 0
कठुआ। लोकसभा के चुनावी अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) आज बुधवार को जम्मू के…