गुस्साए तेजप्रताप का एक और बड़ा फैसला !

477 0

तेजप्रताप यादव इन दिनों अपनी ही पार्टी आरजेडी से नाराज चल रहे हैं। छोटे भाई तेजस्वी से भी उनकी पटरी नहीं बैठ रही। शिक्षक दिवस पर रविवार को उन्होंने छात्र जनशक्ति परिषद का गठन किया और खुद को इसका अध्यक्ष भी घोषित कर दिया। छात्र आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष को हटाकर नया अध्यक्ष बनाने और आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष पर कार्रवाई नहीं होने के बाद तेजप्रताप ज्यादा भड़क गए हैं।

बता दें कि, पिछले दिनों छात्र राजद के अध्यक्ष पद से आकाश यादव की राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह द्वारा छुट्टी कर दी गयी थी। जिसके बाद से ही तेजप्रताप यादव नाराज चल रहे हैं। जिसके बाद अब उन्होंने छात्र जनशक्ति परिषद बनाने का बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने इस दौरान कहा कि, छात्र जनशक्ति परिषद से वे नए आंदोलन की शुरुआत करने जा रहे हैं. वहीं, यह आंदोलन बिहार समेत अन्य राज्यों में भी होगा।

खतरों के खिलाड़ी सीजन 11: दिव्यांका त्रिपाठी पहली टिकट टू फिनाले कंटेस्टेंट्स !

साथ ही उन्होने यह भी कहा कि, इस संगठन का नया फेसबुक और ट्विटर पेज बनाया जायेगा. सदस्यता फॉर्म भी तैयार किया जाएगा। साथ ही यूनिवर्सिटी में कैंप भी लगवाएं जाएंगे। कहा कि, यह संगठन राजद की ही तरह काम करेगा। यह संगठन शिक्षा, स्वास्थ्य और बेरोजगारी के मुद्दे को दमदार तरीके से उठाएंगी और यह अलग तरीके से ही काम करेगा। साथ ही कहा कि, इस संगठन के लिए उनके पिता का आशीर्वाद उनके साथ है और ऐसे में उन्हें अन्य नेताओं के साथ ही जरूरत नहीं है।

Related Post

Crackdown on adulterators during festivals

त्योहारों पर मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, आगे भी जारी रहेगी सतर्कता

Posted by - October 19, 2025 0
लखनऊ। त्योहारों के मौसम में आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर…
Maha Kumbh

150 साल पुरानी प्रयागराज की धरोहर का दीदार कर सकेंगे महाकुम्भ आने वाले श्रद्धालु

Posted by - December 30, 2024 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ (Maha Kumbh) भारत की सनातनी परम्परा का धार्मिक और सांस्कृतिक महापर्व है। जनवरी 2025 में प्रयागराज में…
CM Yogi

सीएम योगी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए बृहद संतृप्तीकरण अभियान का किया शुभारंभ

Posted by - May 24, 2023 0
लखनऊ। किसान और श्रमिक शासन के एजेंडे का हिस्सा हो सकते हैं, ये देश ने बीते 9 साल में पहली…
Atal Residential Schools

अटल आवासीय विद्यालयों में हुआ सत्रारंभ, श्रमिकों के सपने हुए साकार

Posted by - September 11, 2023 0
लखनऊ। माता-पिता की आंखों में आँसू, बच्चों के खिलखलाते चेहरे और हाथ में माला लेकर स्वागत करते शिक्षक। ये नजारा…

अखिलेश यादव ने महानवमी पर दे दी रामनवमी की बधाई, बीजेपी ने कसा तंज

Posted by - October 14, 2021 0
लखनऊ। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को शारदीय नवरात्रि के आखिरी दिन यानी महानवमी पर रामनवमी की बधाई…