Gold and silver

लगातार दूसरे दिन सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें 26 फरवरी का नया भाव

891 0

नई दिल्ली। देश में लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। भारतीय रुपये में मजबूती के चलते सोने में गिरावट आई है। बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने के भाव में 62 रुपये की गिरावट दर्ज की गई।

कोरोना वायरस से जुड़ी चिंताओं के चलते सोने के भाव में गिरावट कम रही

हालांकि कोरोना वायरस से जुड़ी चिंताओं के चलते सोने के भाव में गिरावट कम रही है। वहीं, चांदी में आज भारी गिरावट आई है। बुधवार को एक किलोग्राम चांदी की कीमतें 828 रुपये गिर गई। बता दें कि मंगलवार को सोने के भाव में इस साल की सबसे बड़ी गिरावट आई थी। मंगलवार को 10 ग्राम सोने का दाम 954 रुपये गिर गया था।

सोने का नया भाव

दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को भी सोने के भाव में गिरावट आई है। इस गिरावट से दिल्ली में सोने का भाव 43,502 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। बता दें कि मंगलवार को सोना 43,564 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

दिल्ली हिंसा : सोनिया गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह से मांगा इस्तीफा 

चांदी की नई कीमत

वहीं बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत गिरकर 48,146 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मंगलवार को चांदी 48,974 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,684 डॉलर प्रति औंस और चांदी 18.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

जानें क्यों आई सोने-चांदी में गिरावट?

HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोटिडीज) तपन पटेल ने बताया कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती की वजह से सोना सस्ता हुआ है। कारोबार में एक अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया 20 पैसे मजबूत हुआ है। वहीं, शुरुआती कारोबार में रुपया 11 पैसे बढ़कर 71.74 प्रति डॉलर पर पहुंच गया था। इसके साथ ही पटेल ने कहा कि कोरोनो वायरस फैलाने वाली चिंताओं के साथ मिश्रित वैश्विक संकेतों ने सोने की कीमतों को डाउन साइड को सीमित रखा है।

Related Post

अराजनीतिक रह कर PM को देंगे जवाब, घर-घर जाकर लोगों को बताएंगे BJP की असलियत- किसान नेता

Posted by - July 10, 2021 0
कृषि कानूनों पर केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच पिछले सात महीनों से तनातनी जारी है। दोनों पक्ष अपने…
CM Yogi

सीएम योगी ने हनुमत प्राण प्रतिष्ठा व रुद्र महायज्ञ का किया शुभारंभ

Posted by - April 18, 2024 0
गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा एवं रुद्र…
Supreme Court

चुनाव आयोग को बिहार वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन मामले में बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से किया इनकार

Posted by - July 10, 2025 0
नई दिल्ली/पटना: बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (Voter List Verification) कार्यक्रम यथावत जारी रहेगा। सुप्रीम कोर्ट (Supreme…
शराब पीकर दिए न्यूड सीन

हॉलीवुड अभिनेत्री बोली हां मैं शराब पीकर दिए थे न्यूड सीन, साझा किया अनुभव

Posted by - November 28, 2019 0
नई दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेत्री एमिलिया क्लार्क को मशहूर वेब सीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में डेनेरियस टार्गेनियन का किरदार कर नई…