TMC

बर्थडे पार्टी में नाबालिग की गैंगरेप के बाद मौत, TMC नेता का बेटा गिरफ्तार

581 0

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के नादिया ज़िले में एक नाबालिग की मौत से हड़कंप मच गया है। मृतक लड़की के परिवारवालों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के साथ एक बर्थडे पार्टी (Birthday party) में गैंगरेप कर उसकी हत्या कर दी गई है। घर लौटने के बाद लड़की की मौत हो गई, लड़की के परिवार ने दावा किया है कि मुख्य आरोपी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक पंचायत सदस्य का बेटा है। आरोपी को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है।

नौवीं कक्षा की छात्रा के माता-पिता ने घटना के चार दिन बाद शनिवार को हंसखली थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, लड़की सोमवार दोपहर आरोपी की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए उसके घर गई थी लेकिन इसके बाद पार्टी से वो बीमार हालत में घर लौटी और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अप्रैल में मिलेगा बढ़ा हुआ डीए

हिरासत में आरोपी

मामले का मुख्य आरोपी ब्रजगोपाल उर्फ ​​सोहेल गयाली को पहले हिरासत में लिया गया और फिर रविवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि उस पर बलात्कार, हत्या और सबूतों को छिपाने के अलावा पॉक्सो के आरोप लगाए गए हैं। इस बीच, मामले में कानूनी हस्तक्षेप की मांग के लिए कलकत्ता हाईकोर्ट में दो जनहित याचिकाएं दायर की गई हैं। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को हाईकोर्ट की बेंच मामले की सुनवाई कर सकती है।

यह भी पढ़ें: इमरान खान के समर्थकों ने ‘चौकीदार चोर है’ के लगाए नारे

Related Post

पं. दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र बने हरीश रावत के सलाहकार

Posted by - August 5, 2021 0
बहुचर्चित रामपुर तिराहा कांड की पुनर्निरीक्षण-याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट से स्वीकार कराने वाले एवं हिंदी माध्यम से एल-एम.एम. उत्तीर्ण करने वाले…
Girl students met CM Dhami

छात्राओं ने देखी विधानसभा की कार्यवाही, मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

Posted by - February 28, 2024 0
देहरादून। महादेवी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (एम.आई.टी.) की छात्राओं ने बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही को देखा। इस दौरान छात्र छात्राओं…
CM Yogi

‘बुलडोजर बाबा’ का आह्वान- आप भाजपा को लाइए, बंगाल को कर्फ्यू-दंगा मुक्त कराइए

Posted by - April 30, 2024 0
मुर्शिदाबाद : सुदृढ़ कानून व्यवस्था के पर्याय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मंगलवार को पश्चिम बंगाल के चुनावी…