former up cm akhilesh yadav

पूर्व CM अखिलेश यादव ने स्वरूपानंद सरस्वती से की मुलाकात

2171 0
हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में महाकुंभ पर्व चल रहा है। ऐसे में आम हो या खास हर कोई कुंभ में स्नान और संतों के समागम का लाभ उठाने हरिद्वार आना चाहता है। आज हरिद्वार में दो बड़े वीवीआईपी का दौरा रहा जहां एक तरफ नेपाल के अंतिम नरेश ज्ञानेंद्र हरिद्वार पहुंचे तो दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ( Swaroopanand Saraswati) से मुलाकात की।

गौर हो कि साल 2015 में जब उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की सरकार थी। तब जगद्गुरू शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य अविमुक्तेशवरानंद (Avi mukteshwarnand) और उनके भक्तों पर लाठीचार्ज हुआ था जिसके बाद अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा था कि अखिलेश को इस घटना का अंजाम भुगतना पड़ेगा। साल 2015 की उस घटना के बाद यह पहला मौका है, जब अखिलेश यादव स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिलने पहुंचे हों।

वहीं, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने उन्हें मिलने का समय दिया। आज उनसे मिलकर लगा कि उनसे बार-बार मिलना चाहिए। साथ ही कहा कि कुंभ का पर्व शिकायतें व्यक्त करने का नहीं होता, बल्कि संतों से आर्शीवाद लेने का होता है। कुंभ में आने वाला कोई भी श्रद्धालु मेले की व्यवस्थाओं के बारे में शिकायत नहीं करेगा। वह तो मात्र तीर्थ का आनंद लेगा और गंगा स्नान करेगा।

Related Post

CM Yogi in janta darshan

सबकी समस्या का समाधान करने को सरकार प्रतिबद्ध: सीएम योगी

Posted by - October 4, 2023 0
गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार तीसरे दिन जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात…
आईजी ने अनाथ गौरी को लिया गोद

आईजी मोहित अग्रवाल ने अनाथ गौरी को लिया गोद, बोले- बड़ा अफसर बनाएंगे

Posted by - February 2, 2020 0
फर्रुखाबाद। यूपी के फर्रुखाबाद में बीते दिनों आपरेशन मासूम को यूपी पुलिस ने सफलतापूर्वक खत्म किया था। बता दें कि…
CM Dhami

इन्वेस्टर समिट में सीएम धामी करेंगे पीएम मोदी का स्वागत

Posted by - December 5, 2023 0
देहारादून। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (GIS) को लेकर उत्तराखंड में तैयरियां जोरों से चल रही है। इनवेस्टर समिट का उद्घाटन पीएम…