CM Yogi in janta darshan

सबकी समस्या का समाधान करने को सरकार प्रतिबद्ध: सीएम योगी

364 0

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार तीसरे दिन जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनता दर्शन में उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जनता की हर समस्या के समाधान को प्रतिबद्ध है।

किसी के साथ अन्याय या अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा। अधिकारियों की यह जिम्मेदारी है कि वे सुनिश्चित करें कि हर पात्र को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले, जमीन कब्जाने वाले भू माफिया व दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। प्रशासन का यह मंत्र होना चाहिए कि मनमानी किसी की नहीं चलेगी और न्याय सबको मिलेगा।

गोरखनाथ मंदिर परिसर में बुधवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। कुर्सियों पर बैठे लोगों तक खुद गए। उनकी समस्याओं व शिकायतों को सुना और समझा।

सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। अपराध से संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर सीएम योगी का खौफ

जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए कई लोगों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए। इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी।

Related Post

Atal Bihari Vajpayee

अटल स्मृति: श्रीगोरक्षपीठ के प्रति थी गहरी श्रद्धा, महंत अवेद्यनाथ से था आत्मीय नाता

Posted by - December 24, 2025 0
लखनऊ:- भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee ) को याद करना केवल एक प्रधानमंत्री को स्मरण…
cm yogi

1947 से 2017 तक निरंतर बिगड़ती यूपी की दशा के लिए मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों को निशाने पर लिया

Posted by - August 14, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन में अपने साढ़े…

भीम आर्मी प्रमुख मुख्यमंत्री के शहर पहुच कर बोले, यहा भी हो रहा दलित उत्पीड़न

Posted by - August 7, 2021 0
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने कहा कि मुख्यमंत्री के शहर में भी दलितों का उत्पीड़न किया जा रहा है। सरकार…
राज बब्बर

राज बब्बर के इस बयान से रॉबर्ट वाड्रा की पार्टी में शामिल होने की अटकलें हुई तेज

Posted by - April 14, 2019 0
आगरा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने बयान दिया है जिसमे कहा कि अगर रॉबर्ट वाड्रा राजनीति…