मलंग

‘मलंग’ में आदित्य रॉय कपूर संग अंडर वाटर किस करेंगी दिशा पाटनी, ली स्पेशल ट्रेनिंग

997 0

मुंबई। बॉलीवुड स्टार आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी की जोड़ी बहुत जल्द परदे पर दिखाई देने वाली हैं। 2020 में रिलीज होने वाली फिल्म ‘मलंग’ के लिए दोनों की तैयारियां जोरों पर है। ऐसे में लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि इस फिल्म में इन दोनों का अंडर वाटर किसिंग सीन फिल्माया जाने वाला है। इन दिनों इस सीन की शूटिंग के लिए दिशा और आदित्य ट्रेनिंग ले रहे हैं।

इस सीन को शूट करने के लिए दिशा और आदित्य ने दो दिन की ट्रेनिंग ली है। बताया जा रहा है कि फिल्म में एक सीन है जिसके लिए दिशा और आदित्य को एक मिनट तक पानी के अंदर रहना है। ऐसे में उन्हें पानी के अंदर रहने की क्षमता पर ट्रेनिंग दी जा रही है। सांस लेने के पैटर्न को लेकर दिशा और आदित्य को प्रशिक्षित किया गया है।

https://www.instagram.com/p/B6SfsFCAKPN/?utm_source=ig_web_copy_link

सेहत का ख्याल : इन तीन मसालों से आप घटा सकते हैं वजन 

इससे पहले दिशा पटानी ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह डाइविंग सूट में नजर आ रही थीं। और उन्होंने इसे शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘मलंग के लिए स्पेशल ट्रेनिंग ली। वह डार्क ब्लू सूट पहने हुए नजर आ रही थीं और आदित्य भी उनके साथ इस फोटो में मौजूद थे। तस्वीर में दोनों के बैकग्राउंड में समुद्र नजर आ रहा था।

https://www.instagram.com/p/BxE9V30FMcd/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें कि इस फिल्म में दिशा और आदित्य के साथ सुपरस्टार अनिल कपूर भी दिखाई देने वाले हैं। बर्थडे के मौके पर अनिक कपूर ने इस फिल्म में अपना लुक फैंस के साथ शेयर किया था। माना जा रहा है कि इस फिल्म में अनिल कपूर का किरदार एक पुलिस वाले का होगा। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी कर रहे हैं। इसमें अनिल कपूर के अलावा कुनाल खेमू भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

Related Post

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन को सोमवार 23 दिसंबर को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

Posted by - December 22, 2019 0
नई दिल्ली। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को सोमवार 23 दिसंबर को भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के…

सफलता की नई मिसाल लिख, दूसरे सीजन को तैयार है मिस्टर एंड मिस सेवन स्टेट्स

Posted by - November 27, 2019 0
देश का फर्स्ट मॉडलिंग हंट कम रियालिटी शो “मिस्टर एंड मिस सेवन स्टेट्स” एमटीवी इंडिया और एमटीवी बीट्स पर सफलता…

युवराज के अंतराष्ट्रीय संन्यास के बाद बॉलीवुड सेलेब्स के रिएक्शन आने शुरू

Posted by - June 10, 2019 0
नई दिल्लीः जमकर खेला, जमकर लड़ा और करोड़ों चेहरों पर ना जाने कितनी बार मुस्कान बिखेरने वाले भारतीय क्रिकेट के…