Kejriwal

दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल का होगा आयोजन, अर्थव्यवस्था होगी बूस्ट: केजरीवाल

536 0

दिल्ली: अर्थव्यवस्था को बूस्ट करने के लिए दिल्ली में देश का सबसे बड़ा शॉपिंग फेस्टिवल का आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बुधवार को दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल (Delhi Shopping Festival) मनाने की घोषणा की है। ये भारत का सबसे बड़ा फेस्टिवल होगा, जो करीब एक महीने चलेगा। इस शॉपिंग फेस्टिवल की शुरुआत अगले साल यानी साल 2023 में 28 जनवरी को होगी।

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि जो लोग दिल्ली के बाहर हैं, वो भी फरवरी में दिल्ली आने की योजना बना लें और अभी से टिकट बुक करा ले। दिल्ली में दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल 28 जनवरी से 26 फरवरी 2023 तक मनाया जाएगा। उम्मीद है कि आने वालों सालों में ये शॉपिंग फेस्टिवल दुनिया का सबसे बड़ा फेस्टिवल होगा।

राज्य सरकार का तोहफा, हर बिल पर 600 यूनिट बिजली होगी माफ

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल से देश की अर्थव्यवस्था को बड़ा बूस्ट करेगा और रोजगार के मौके मिलेंगे। इस फेस्टिवल में पूरी दुनिया से लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। दुल्हन की तरह दिल्ली को सजाया जाएगा। एक महीने के अंदर 200 कॉन्सर्ट किए जाएंगे। फेस्टिवल में भारी डिस्काउंट मिलेंगे। उन्होंने कहा कि फेस्टिवल में प्रदर्शनी भी लगाई जाएंगी। इसमें युवा, बुजुर्ग, अमीर और गरीब सबके लिए के लिए बहुत कुछ होगा।

नगर आयुक्त के स्तर पर आज 59 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ: ए0के0 शर्मा

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने दिल्ली में केदारनाथ मंदिर का किया शिलान्यास, बोले- शिव भक्तों की मनोकामना पूर्ण होगी

Posted by - July 10, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को दिल्ली के हिरंकी (बुराड़ी) में केदारनाथ मंदिर (Kedarnath…
CM Dhami met Nirmala Sitharaman

सीएम धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री से की मुलाकात

Posted by - May 14, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण…