Covid-19

देश में 24 घंटों में बढ़े COVID-19 के मामले, 18,840 नए आंकड़े

588 0

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे Covid-19 को लेकर आंकड़े जारी किए है। एक दिन में भारत में COVID-19 के 18,840 नए मामले आने से संक्रमण की कुल संख्या बढ़कर 4,36,04,394 हो गई, इसके अलावा 43 मरीजों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,25,386 हो गयी है। मरीजों के ठीक होने की संख्या बढ़कर 1,25,028 हो गई है।

आंकड़ों के मुताबिक, रोजाना 4.14 प्रतिशत दर्ज की गई है, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.09 प्रतिशत है। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,29,53,980 हो गई जबकि मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। टीकाकरण अभियान में अब तक 198.65 करोड़ खुराकें दी जा चुकी है। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी।

जम्मू-कश्मीर में प्रकृति का कहर, डोडा में सुबह-सुबह फटा बादल

आपको बता दें कि, देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। इस साल 25 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार चले गए थे।

अमरनाथ में जलप्रलय, हादसे में अब तक 16 श्रद्धालुओं की मौत, रेस्क्यू जारी

Related Post

Abhijeet Sawant

भूमि पेडनेकर और विक्की कौशल के बाद गायक अभिजीत सावंत कोरोना संक्रमित

Posted by - April 5, 2021 0
मुंबई। देश में कोरोना के दैनिक मामलों ने अबतक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक…

घटती नौकरी-बढ़ती बेरोजगारी के बीच महंगाई से राहत नहीं, 73 रुपए महंगा हुआ गैस सिलेंडर

Posted by - August 1, 2021 0
कोरोना संकट से जूझ रहे देश में बढ़ती महंगाई भी किसी महामारी से कम नहीं है, सरकारी तेल कंपनियों ने…
इग्नू में बीबीए कोर्स

इग्नू में बीबीए कोर्स की पढ़ाई के साथ कर सकेंगे कमाई,प्रवेश परीक्षा 14 जून को

Posted by - April 16, 2020 0
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने 12वीं पास छात्रों के लिए एक नया कोर्स लॉन्च किया है।…

देश में कोरोना मामलों में आई कमी, 24 घंटे में मिले 14,313 नए केस, 181 की मौत

Posted by - October 12, 2021 0
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमितों की स्थिति में काफी सुधार आ रहा है। नए मामलों की संख्या में लगातार कमी दर्ज…