Congress

संसद परिसर में कांग्रेस ने महंगाई सहित कई मुद्दों पर किया प्रदर्शन

551 0

नई दिल्लीः संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन आज मंगलवार को संसद परिसर में कांग्रेस (Congress) ने महंगाई, जीएसटी और अग्निपथ योजना सहित कई मुद्दों पर नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। संसद परिसर में हुए प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। मंगलवार को संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अधीर रंजन चौधरी सहित कई बड़े नेता हाथों में बैनर पोस्टर लेकर गांधी की प्रतिमा के पास जमा होते दिखे।

इससे पहले विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अग्निपथ योजना, जीएसटी और महंगाई के मुद्दे पर चर्चा का नोटिस दिया था, स्पीकर ने नहीं स्वीकारा। इसके बाद हंगामे की वजह से राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य कई नेताओं ने सशस्त्र बलों के लिए अग्निपथ योजना, जीएसटी में बढ़त, महंगाई जैसे मुद्दों पर चर्चा करने के लिए नोटिस दिया था जिसे स्वीकारा नहीं गया।

इलेक्ट्रिक बाइक के शोरूम लगी आग, कई ई-बाइक जली

राहुल गांधी ने कहा कि “रुपया पहुंचा 80 पार.. गैस वाला मांगे रुपए हज़ार.. जून में 1.3 करोड़ बेरोज़गार.. अनाज पर भी जीएसटी का भार.. जनता के मुद्दे उठाने से हमें कोई रोक नहीं सकता, सरकार को जवाब देना ही पड़ेगा। संसद में चर्चा और सवालों से भागना सबसे असंसदीय है, प्रधानमंत्री जी।”

Related Post

Transformers

योगी सरकार की सख्ती का असर, ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्तता में अभूतपूर्व गिरावट

Posted by - June 13, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विद्युत आपूर्ति की विश्वसनीयता बढ़ाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मंशा अब…
Sanskriti Utsav

गांव की चौपाल से राजधानी तक सजेगा संस्कृति उत्सव का मंच, मिलेगा सम्मान और पहचान

Posted by - January 7, 2026 0
बरेली । उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को गांव गली गलियारों तक तेज नई धार देने के लिए संस्कृति विभाग…