महिला पुलिस ने मकान मालिक पर छेडख़ानी का आरोप लगाया

महिला पुलिस ने मकान मालिक पर छेडख़ानी का आरोप लगाया

858 0

राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाली एक महिला आरक्षी ने मकान मालिक पर छेडख़ानी का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि घटना के बाद मकान मालिक की पत्नी  व बेटे ने उसकी पिटाई भी कर दी। मामले में पारा थाने की पुलिस ने मकान मालिक, उसकी पत्नी व बेटे के खिलाफ  केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है।

शुभेंदु का बड़ा आरोप- ममता ने छिपाई जानकारी, रद्द हो नामांकन

पारा शुक्ला विहार निवासी मिथलेश कुमार वर्मा सिंचाई विभाग में नौकरी करता है। उसकी तैनाती गोंडा में है। मिथलेश के मकान में एक महिला आरक्षी किराए पर कमरा लेकर रहती है। महिला आरक्षी का आरोप है कि मिथलेश आए दिन उसे देखकर अभद्र बातें करता था। 14 फरवरी की सुबह वह कमरे में लेटी थी। तभी मिथलेश वहां आया और छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर मिथलेश की पत्नी आ गई और उसे लेकर वहां से चली गई। इसके बाद मिथलेश गोंडा चला गया।

 

महिला आरक्षी का आरोप है कि इसी बात को लेकर 17 फरवरी को मिथलेश की पत्नी बसंती व पुत्र उत्कर्ष ने उसके कमरे में घुसकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। विरोध जताने पर दोनों ने महिला आरक्षी को पीट दिया। महिला आरक्षी ने 15 मार्च को पारा थाने में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने उसका मेडिकल कराने के साथ ही आरोपी मिथलेश वर्मा, बसंती व उत्कर्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

 

Related Post

Panchayat Chunav Counting

थर्मल स्कैनिंग व ऑक्सीमीटर से जांच के बाद ही मिलेगा मतगणना केंद्रों में प्रवेश

Posted by - May 1, 2021 0
लखनऊ। राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा कि मतगणना केंद्रों पर लोग थर्मल स्कैनिंग और आॅक्सीमीटर से जांच के बाद ही…
Education

योगी सरकार ने शिक्षा सुधार को दी नई गति, 5.75 लाख से अधिक शिक्षकों/शिक्षामित्रों को मिली सहूलियत

Posted by - September 10, 2025 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) की पहल से उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा सुधार (Education Reform) को नई…