CM Vishnudev Sai

जांजगीर के तीन मजदूरों की हैदराबाद में मौत पर मुख्यमंत्री साय ने जताया दुःख

378 0

रायपुर। हैदराबाद के बाचूपल्ली इलाके में निर्माणाधीन इमारत गिरने से छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के तीन लोगों सहित ओडिशा के 7 लोगों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने गहरी दुख व्यक्त किया है।

सीएम (CM Sai) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि – हैदराबाद के बाचूपल्ली इलाके में भारी बारिश के चलते निर्माणाधीन इमारत के गिरने से जांजगीर-चांपा जिले के 3 लोगों सहित ओडिशा के 7 मजदूरों के निधन की दुःखद खबर प्राप्त हुई। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। दुःख की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार उनके साथ खड़ी है। जांजगीर-चांपा जिला प्रशासन को हैदराबाद के स्थानीय प्रशासन से सामंजस्य बनाते हुए मृतकों के परिजनों के बारे में जानकारी जुटाकर, आवश्यक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार की रात हैदराबाद के बाचूपल्ली इलाके में भारी बारिश के चलते निर्माणाधीन इमारत के गिर जाने से जांजगीर-चांपा जिले के नवापारा के रहने वाले श्रमिक राम यादव, उसकी पत्नी गीताबाई और उसके 4 साल के पुत्र हिमांशु की मौत हो गई।

Related Post

CM Dhami inaugurated the schemes

मुख्यमंत्री धामी ने किया योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- सशक्त शहर ही विकसित भारत की पहचान

Posted by - June 3, 2026 0
ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को ऋषिकेश में आयोजित अखिल भारतीय महापौर परिषद की 117वीं कार्यकारी…
Jagdeep Dhankhar took a holy dip in the Triveni Sangam

उपराष्ट्रपति ने त्रिवेणी संगम में लगाई पावन डुबकी, कहाः धन्य हुआ जीवन

Posted by - February 1, 2025 0
महाकुम्भनगर। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने शनिवार को त्रिवेणी संगम में स्नान किया और इस घटना को…
covid Woman Warrior

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नाजिरा खान बनीं ‘कोविड वुमन वाॅरियर’ सम्मान 31 जनवरी को

Posted by - January 30, 2021 0
श्यौरपुर। श्यौरपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नाजिरा खान आज मीडिया की सुर्खियां बन गई हैं। यह उपलब्धि उन्होंने कोरोना काल में…
CM Mamta

कोलकाता : व्हील चेयर पर ममता बनर्जी का रोड शो, TMC कार्यकर्ता हजारों की संख्या में शामिल

Posted by - March 14, 2021 0
कोलकाता । कोलकाता के गांधी मूर्ति से हजारा तक तृणमूल कांग्रेस के रोड शो में ममता बनर्जी (CM Mamata Banergy)…