CM Dhami

नामांकन के बाद बोले सीएम धामी, यह दशक उत्तराखंड का दशक है

649 0

Ctegory- Uttarakhand , National, Political

देहरादून। उत्तराखंड (Uttarakhand) की पांचवीं विधानसभा गठन के करीब दो महीने बाद चंपावत सीट पर उपचुनाव (Champavat by-election) की प्रकिया शुरू हो गई है। उपचुनाव का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नामांकन (Nomination) किया है। इनके नामांकन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत केंद्रीय मंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के साथ-साथ कई विधायक भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) नामांकन करने के बाद सीधे गोलज्यू देवता मंदिर और वहां पर गोलज्यू देवता की पूजा अर्चना की। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी जनसभा को संबोधित करने के लिए चंपावत मोटर स्टेशन पहुंचे।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि यह दशक उत्तराखंड का दशक है। विकास से संबंधित कई योजनाएं संचालित हो रही हैं। पर्वतीय जिलों में बुनियादी सुविधाओं सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल आदि विषयों पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

सीएम धामी ने सुनी जन समस्याएं

उन्होंने यह भी कहा कि इस उपचुनाव में भाजपा की ही जीत होगी। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ‘सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास पर भरोसा करती है। हमारी सरकार समाज के हर वर्ग के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। चार धाम यात्रा के लिए ऑल वेदर रोड और हर नल जल योजना से ग्रामीणों को पेयजल मुहैया कराया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव 2022 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से अपना चुनाव हार गए थे। लेकिन उनके नेतृत्व में पार्टी को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत मिली। इसके मद्देनजर पार्टी आलाकमान ने उन्हें ही दोबारा मुख्यमंत्री का कमान सौंपा। मुख्यमंत्री के लिए चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी ने अपनी सीट छोड़ी है।

चंपावत विधानसभा उपचुनाव: सीएम धामी ने दाखिल किया नामांकन

Related Post

CM Vishnudev Sai

सीएम साय ने रथयात्रा का किया शुभारंभ, छेरापहरा का किया पारंपरिक अनुष्ठान

Posted by - July 7, 2024 0
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी में बड़े धूमधाम से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा (Jagannath Rath Yatra) निकाली गई। रायपुर के गायत्री नगर…
CM Vishnudev Sai

भ्रष्टाचार की जननी है कांग्रेस, इनके अधिकांश प्रधानमंत्री पर घोटाले के आरोप: सीएम साय

Posted by - May 6, 2024 0
रायपुर। अगर मैं कहूं कि कांग्रेस ही भ्रष्टाचार की जननी है तो ये कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। आजादी के बाद…
National Youth Festival

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में टीम यूपी ने जीता प्रथम पुरस्कार, सीएम योगी ने दी बधाई

Posted by - January 16, 2023 0
लखनऊ। कर्नाटक के हुबली धारवाड़ में 12 से 16 फरवरी तक आयोजित हुए 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव ( National Youth…
टुकड़े-टुकड़े गैंग

गृह मंत्रालय बोला-‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’के बारे में नहीं है कोई जानकारी

Posted by - January 21, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सार्वजनिक सभाओं में अक्सर…
ASSAM Politics

मतगणना से पहले प्रत्याशियों को बचाने में जुटी कांग्रेस, सभी प्रत्याशियों को लाया गया जयपुर

Posted by - April 9, 2021 0
जयपुर। असम में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस प्रत्याशियों को जयपुर लाया गया है। बताया जा रहा…