CM Yogi

कांग्रेसी बहुरूपिये, पहले कहते थे कि राम हुए ही नहीं, अब कहते हैं कि राम सबकेः योगी

403 0

पौड़ी गढ़वाल : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार को अपनी जन्मभूमि की लोकसभा सीट पर चुनावी समर में उतरे। यहां उन्होंने लोगों से भावनात्मक संवाद भी किया तो देवभूमि उत्तराखंडवासियों से कमल खिलाने का आह्वान भी। गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के एनआईटी श्रीनगर में विजय संकल्प रैली में सीएम योगी ने भाजपा उम्मीदवार अनिल बलूनी के लिए जनसमर्थन मांगा।

कांग्रेस सीएम योगी (CM Yogi) के निशाने पर रही। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस कहती थी कि राम हुए ही नहीं। जब 500 वर्ष का इंतजार समाप्त करके अयोध्या में आज प्रभु राम का मंदिर बन गया तो कांग्रेसियों के स्वर बदल गए, वे अब कहते हैं कि राम सबके हैं। यह कांग्रेसी बहुरूपिये हैं। वे कहते थे देश के संसाधन पर पहला अधिकार मुसलमानों का है तो फिर 1947 में विभाजन क्यों कराया। यह सवाल किसी ने कांग्रेसियों से क्यों नहीं पूछा। सीएम ने विश्वास दिलाया कि उत्तर प्रदेश लोकसभा की सभी 80 सीट पीएम मोदी के हवाले करने जा रहा है

माफिया को इस लायक नहीं छोड़ूंगा कि उप्र की सीमा क्रास कर पाएं

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि आज अपनी जन्मभूमि की लोकसभा सीट पर संवाद बनाने का अवसर प्राप्त हो रहा है। जब भी उत्तराखंड आता हूं तो यहां संवाद आत्म साक्षात्कार व आध्यात्मिक अनुभूति का अवसर होता है। यहां के कण-कण में शंकर का वास है, इसलिए इसे देवभूमि कहा जाता है। यहां से निकलीं पवित्र नदियां जल की धारा को उत्तराखंड से नीचे उत्तर प्रदेश पहुंचाती हैं तो उत्तर प्रदेश भी समृद्धि की नई ऊंचाई तक पहुंचता है। कभी-कभी कुछ लोगों को गफलत होती है, वे लोग मानते हैं कि यूपी में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की जो नीति है, उससे ऐसा न हो कि वे उत्तराखंड आ जाएं। मैं आश्वस्त करता हूं कि माफिया व अपराधियों को इस लायक छोड़ूंगा ही नहीं कि उप्र की सीमा क्रास कर पाएं।

कांग्रेस ने मंदिरों के पैसे को धर्मांतरण में खर्च किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि कांग्रेस ने मंदिरों के पैसे को धर्मांतरण व मदरसा निर्माण में खर्च किया, लेकिन उन मंदिरों को शासन के संरक्षण में पुनरोद्धार की योजना बनाने का काम मोदी जी ने किया। बद्रीनाथ व केदारनाथ धाम में चल रहे प्रोजेक्ट इसके उदाहरण हैं। आज नई अयोध्या त्रेतायुग के दर्शन करा रही है। अयोध्या में प्रतिदिन डेढ़ लाख-दो लाख लोग दर्शन कर रहे हैं। श्रद्धालुओं के लिए सारी सुरक्षा व सुविधाएं हैं। हम कहते हैं कि छेड़ेंगे नहीं पर व्यापारी-बेटियों को छेड़ने वालों को छोड़ेंगे भी नहीं। कुछ लोगों को लगता है कि अपराध करके जेल चले जाएंगे, लेकिन हम जेल जाने के पहले उन्हें जहन्नुम में पहुंचा देंगे।

कांग्रेस के समय देश के 150 जनपद नक्सलवाद की चपेट में थे, आज बमुश्किल तीन-चार जनपद

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि उत्तराखंड ने देश को पहला और द्वितीय सीडीएस दिया है। यह जनरल बिपिन रावत की जन्मभूमि है। हम आश्वस्त हैं कि मोदी जी के नेतृत्व में सीमाएं सुरक्षित हैं। कांग्रेस के समय देश के 150 जनपद भीषण नक्सलवाद की चपेट में थे। अभी बमुश्किल तीन-चार जनपद ही प्रभावित हैं। तीसरा कार्यकाल दीजिए, नक्सलवाद हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगा। कश्मीर में आतंकवाद समाप्त हो गया। चार दिन पहले चुनावी जनसभा में जम्मू-कश्मीर में भी देखा कि लोकतंत्र की मुख्य धारा से जुड़कर वहां के लोग ‘मोदी की गारंटी’ पर विश्वास कर रहे हैं।

कांग्रेस के कार्यकाल को देखकर मन खिन्न होता था

सीएम ने कहा कि 1998 से गोरखपुर से पांच बार सांसद रहने का अवसर प्राप्त हुआ। सांसद के रूप में कांग्रेस के 10 वर्ष के कार्यकाल को देखकर मन खिन्न होता था। वे देश को कहां ले जाना चाहते थे। उनके पास कोई नेशनल एजेंडा नहीं था। उनके एजेंडे में महिला, युवा, गरीब, किसान नहीं थे। उनका एजेंडा स्वार्थ और विघटन पर ले जाने वाला था पर हमने दस वर्ष में बदलते भारत को देखा है।

कांग्रेस ने साठ वर्ष में एक एम्स दिया, अटल जी के समय छह और मोदी जी के समय 15 एम्स बने

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि देहरादून-ऋषिकेश से श्रीनगर होते हुए कर्णप्रयाग तक ट्रेन की सुविधा हुई। पहाड़ के लिए कनेक्टिविटी बहुत कठिन थी। बद्रीनाथ-केदारनाथ की यात्रा के लिए पहले 12-12 घंटे लगते थे। आज आधे घंटे में केदारनाथ-बद्रीनाथ हेलीकॉप्टर से पहुंच जाएंगे। केदारनाथ धाम फिर से उस वैभव को प्राप्त कर चुका है, जो 2013 के पहले थे। मेरा तो बचपन यहीं गुजरा है। मैंने देखा है कि दो तीन किमी. पानी के लिए नीचे जाकर वहां से पानी भरकर लाना पड़ता था। आज हर घर नल योजना लागू हो चुकी है। ईंधन के लिए लकड़ी बीनना पड़ता था। कांग्रेस के लोग कैरोसीन भी नहीं दे पाते थे। उत्तराखंड बनने के बाद से चार धाम के माध्यम से प्रदेश ने उपलब्धियां हासिल की हैं। कांग्रेस ने साठ वर्ष में एक एम्स दिया, जबकि अटल जी के समय छह और मोदी जी के समय 15 एम्स बने। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में उत्तराखंड सही दिशा में बढ़ रहा है। देवभूमि में देवताओं का आशीर्वाद सात्विक शक्तियों को जाएगा, राक्षसी शक्तियों को नहीं मिलेगा।

योगी (CM Yogi) का आह्वान, हर कार्यकर्ता पढ़े, फिर जनता के बीच में रखे संकल्प पत्र

योगी (CM Yogi) ने कहा कि आज सुबह पीएम ने भाजपा के लोकसंकल्प पत्र को जारी किया है। यह विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने, आत्मनिर्भर भारत को आगे बढ़ाने वाला है। युवा, महिला, किसान व गरीब इसके आधार हैं। 2047 तक भारत दुनिया की सबसे बड़ी ताकत के रूप में खुद को स्थापित करेगा, इस संकल्पना के साथ ऐसे भारत के निर्माण के लिए भाजपा ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया है। सीएम ने आग्रह किया कि भाजपा का हर कार्यकर्ता उसे अवश्य पढ़े और जनता के बीच में रखे। भाजपा ने ‘मोदी की गारंटी’ को आधार बनाया है।

जनसभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद तीरथ सिंह रावत, उत्तराखंड सरकार के मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, गढ़वाल से भाजपा उम्मीदवार अनिल बलूनी, विधायक राजकुमार, भरत चौधरी, विनोद कंडारी, रेनू विष्ट आदि की मौजूदगी रही।

सीएम (CM Yogi) ने किया गोरखनाथ गुफा में दर्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को उत्तराखंड के श्रीनगर, भक्तियाना में गोरखनाथ गुफा के दर्शन किए। सीएम योगी ने यहां गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन किए। इसके समीप ही भगवान शिव की भी पूजा-अर्चना की। साथ ही यहां परिक्रमा कर शीश झुकाया। इसके बाद बाबा भैरवनाथ के भी दर्शन कर सीएम ने सुखी, स्वस्थ प्रदेश की भी कामना की।

Related Post

CM Yogi

इस चुनावी महाभारत में दुर्योधन और दुशासनों के खिलाफ कृष्ण की भूमिका में हैं पीएम मोदीः सीएम योगी

Posted by - May 15, 2024 0
जालौन । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को जालौन लोकसभा क्षेत्र के उरई में केंद्रीय मंत्री और भाजपा, अपना…
UJVN Limited

यूजेवीएन लिमिटेड के निदेशक मंडल ने नई परियोजनाओं के निर्माण को गति प्रदान करने वाले प्रस्तावों को मंजूरी

Posted by - March 31, 2026 0
यूजेवीएन लिमिटेड (UJVN Limited) के निदेशक मंडल की 133वीं बैठक आज मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन एवं अध्यक्ष यूजेवीएन लिमिटेड आनंद…
CM Yogi

लोकतांत्रिक मूल्यों से झुकाया जा सकता है बड़ी से बड़ी ताकत को : सीएम योगी

Posted by - October 2, 2023 0
गोरखपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi Jayanti) व देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri Jayanti) की…