CM Dhami

सीएम धामी ने केदारनाथ धाम के सेवादार दल के वाहनों को किया रवाना

364 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के सेवादार सदस्यों के दल के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा (Chaardham Yatra) इस बार ऐतिहासिक होगी। चारधाम यात्रा के लिए सभी तैयारियां पूरी की गई हैं।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  ने कहा कि चारधाम यात्रा में यात्रियों को सुखद यात्रा के लिए सरकार संकल्पित होकर कार्य कर रही है। यात्रा को सभी के सहयोग से सुरक्षित और सुविधायुक्त व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। इसी के तहत सरकार चारधाम यात्रा की नियमित समीक्षा कर रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास से केदारनाथ दल के सेवादार वाहन को रवाना करते।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि चारधाम यात्रा के प्रति लोगों में काफी उत्साह है। अभी तक 16 लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। स्वयंसेवी एवं सामाजिक संगठनों का पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड आने वाले सभी श्रद्धालुओं को हरसंभव सुविधा दी जाएगी।

21 से 25 अप्रैल तक भंडारा-

इन सेवादारों की ओर से केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 21 से 25 अप्रैल तक श्रद्धालुओं के लिए उत्तराखण्ड के मुख्य सेवक के नाम पर भंडारे का आयोजन किया जायेगा। बाबा केदार की डोली के गुप्तकाशी से केदारनाथ पहुंचने तक यात्रा पड़ावों पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 24 और 25 अप्रैल को हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की जाएगी।

इस मौके पर कर्नल अजय कोठियाल (से.नि) भी उपस्थित थे।

Related Post

digital Lost-Found Kendra

हजारों श्रद्धालुओं का मददगार बना महाकुम्भ का डिजिटल खोया-पाया केंद्र

Posted by - February 2, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ मेला 2025 (Maha Kumbh) अपने भव्य स्वरूप और श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व उपस्थिति के साथ ही ऐतिहासिक आयोजन…
CM Bhajanlal Sharma

प्रवासी राजस्थानियों ने सीएम भजनलाल शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

Posted by - April 30, 2024 0
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) के रांची प्रवास के दौरान राजस्थान स्टेट के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के…