हिमाचल में भूस्खलन से पुल टूटा: पर्यटकों की गाड़ी पर गिरे पत्थर,9 की मौत

552 0

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूस्खलन की चपेट में आने से नौ लोगों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। मिली जानकारी के मुताबिक किन्नौर जिले में बटसेरी के गुंसा के पास चट्टानें गिरने से छितकुल से सांगला की ओर आ रही पर्यटकों की गाड़ी भूस्खलन की चपेट में आ गई। गाड़ी पर पत्थर गिरने से नौ की मौत हो गई जबकि तीन घायल हैं। बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार पर्यटक दिल्ली और चंडीगढ़ से हिमाचल घूमने आए थे।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी ने बताया कि पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं जिस कारण रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल लिफ्ट करने के लिए सरकार से हेलीकॉप्टर मांगा गया है जिसके जल्द पहुंचने का आश्वासन मिला है। किन्नौर के डीसी आबिद हुसैन सादिक, एसपी एसआर राणा भी मौके पर मौजूद हैं।

घटनास्थल पर चीख पुकार मची हुई है। बटसेरी के लोग पुलिस के साथ रेस्क्यू में जुटे हुए हैं। भूस्खलन होने से गांव के लिए बास्पा नदी पर बना करोड़ों का पुल टूट गया है जिससे गांव का संपर्क देश दुनिया से कट गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहाड़ से भूस्खलन सहित चट्टानें गिरने से कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ऑस्ट्रेलियाई से 7-1 से बुरी तरह हारी

किन्नौर के बटसेरी में पहाड़ी दरकने से हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसकी चपेट में आया पर्यटकों से सवार वाहन जिसमें नौ लोगों मृत्यु, दो घायल हुए हैं। इसके अलावा एक अन्य राहगीर के घायल होने की खबर अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और शोकग्रस्त परिवार को संबल प्रदान करें।

Related Post

Rising Rajasthan

Rising Rajasthan: 638 करोड़ के हुए निवेश करार, 5 हजार को मिलेगा रोजगार

Posted by - October 18, 2024 0
जयपुर। राइजिंग राजस्थान (Rising Rajasthan) इंवेस्टमेंट समिट को लेकर निवेशकों एवं उद्योगपतियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।…
sachin vaje

एंटीलिया मामले में NIA का दावा- वाहन में रखे विस्फोटक सामग्री की खरीद वाजे ने की थी

Posted by - March 31, 2021 0
मुंबई । राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) के सूत्रों ने बुधवार को दावा किया कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के…
PM Narendra Modi

पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे ग्लोबल पाटीदार बिजनेस समिट का उद्घाटन

Posted by - April 29, 2022 0
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज शनिवार को सरदारधाम (Sardardham) द्वारा आयोजित ग्लोबल पाटीदार बिजनेस समिट (GPBS)…