bihar

बिहार: विधानसभा में हंगामा, अध्यक्ष से विधेयक छीनने की कोशिश, सुरक्षा बलों से भिड़े विधायक

1134 0

पटना । बिहार विधानसभा में हंगामा लगातार बढ़ता जा रहा है। आज (23 मार्च) विधानसभा में मारपीट और हाथापाई की नौबत तक आ गई। ताजा घटनाक्रम में विपक्षी विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष के हाथ से विधेयक छीनने की कोशिश की। साथ ही, सुरक्षा बलों के साथ हाथापाई भी की। इस दौरान विपक्षी विधायकों ने नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को विधानसभा का घेराव करने के दौरान पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज (Assembly Siege March) कर दिया। साथ ही पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल कर राजद समर्थकों को खदेड़ा। पुलिस बल की कार्रवाई का जवाब देते हुए राजद कार्यकर्ताओं ने जमकर पत्थरबाजी की।

बवाल के बाद तेजस्वी और तेजप्रताप को हिरासत में ले लिया गया है। इस झड़प में कुछ पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मी घायल हो गए। इस बीच तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव का बयान आया है। उन्होंने कहा,’पुलिस के जरिये हमारी हत्या कराने की कोशिश की जा रही है।’

Related Post

Corona Vaccination

कोरोना वायरस के मामलों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में 1 लाख 26 हजार नए केस

Posted by - April 8, 2021 0
ऩई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण कहर बनकर टूट रहा है। पिछले सारे रिकॉर्ड को ध्वस्त करते…
CM Yogi

प्रमुख पर्यटन स्थलों पर मिलेगी इलेक्ट्रिक वाहनों की सुविधा : सीएम योगी

Posted by - September 27, 2023 0
गोरखपुर । मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि पर्यटन की संभावनाओं के साथ ग्रीन इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा देने…
CM Yogi

आयुष विभाग की 238 करोड़ की 271 विकास परियोजनाओं का सीएम योगी ने किया लोकार्पण

Posted by - March 6, 2024 0
लखनऊ । प्रदेश में आयुष पद्धति के जरिए हेल्थ टूरिज्म के सेक्टर में सबसे अधिक संभावनाएं हैं। आयुष से जुड़ी सभी…