मायावती Twitter अकाउंट

बसपा सुप्रीमो ने ट्विटर पर बनाया आधिकारिक अकाउंट

1587 0

लखनऊ।सोशल मीडिया से जहां एक ओर राजनीतिक पार्टियां चुनावी माहौल तैयार करती हैं, वहीं दूसरी ओर बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) जैसे बड़े राजनीतिक दल ने आज तक सोशल मीडिया से दूरी बना रखी थी। बसपा सुप्रीमो को आधिकारिक ट्विटर अकाउंट @SushriMayawati है। मायावती ने अपना पहला ट्वीट 22 जनवरी को किया था। अब तक मायावती का कोई व्यक्तिगत सोशल मीडिया अकाउंट नहीं था।


ये भी पढ़े :-कांग्रेस मुख्यालय में लगी प्रियंका वाड्रा की नेमप्लेट 

आपको बता दें मायावती जैसी बड़ी नेता और BSP जैसे बड़े राजनीतिक दल का सोशल मीडिया पर ना होना, उनके समर्थकों और सोशल मीडिया यूजर्स के लिए हैरानी का विषय था। कई बार बीएसपी के नाम से कुछ फर्जी हैंडल भी चर्चा में आए, लेकिन पार्टी ने हमेशा ही इनका खंडन किया और साफ किया कि इनसे बीएसपी का कुछ लेना-देना नहीं है।

ये भी पढ़ें :-सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ममता बनर्जी ने बताया नैतिक जीत 

जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ समय से चुनावों में सोशल मीडिया की अहमियत एवं उसकी भूमिका बढ़ी है। करीब-करीब सभी राजनीतिक दलों की सोशल मीडिया में मौजूदगी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट्स को हैंडल करने के लिए बकायदा एक आईटी सेल है। मायावती के इस ट्विटर अकाउंट से अब तक 12 ट्वीट हुए और उनके फॉलोअर्स की संख्या 11 हजार तक पहुंच गई है।

Related Post

AK Sharma

प्रदेश हित में उपभोक्ता समय से करें विद्युत बिलों का पूर्ण भुगतान: एके शर्मा

Posted by - October 6, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने के लिए ऊर्जा विभाग ने आरएपीडीआरपी एवं नॉन आरएपीडीआरपी क्षेत्रों के…
नमस्ते इवांका

अब भारत बोलेगा ‘नमस्ते इवांका’, डोनल्ड ट्रंप के साथ बेटी और दामाद भी आएंगे भारत

Posted by - February 21, 2020 0
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के दौरे को लेकर एक बड़ी खबर आई है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रंप…