कंगना रनौत Kangana Ranaut

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने चाइनीज प्रोडक्ट्स के बॉयकॉट करने की अपील

1048 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने लोगों से चाइनीज प्रोडक्ट्स को बॉयकॉट करने की अपील की है। कंगना रनौत की टीम ने इंस्टाग्राम पर उनका वीडियो शेयर किया है जिसमें वह सभी से चाइनीज प्रोडक्ट्स को बैन करने की मांग कर रही हैं।

क्या ये सोचना ठीक है कि सिर्फ सेना युद्ध करती है, इसमे हमारा कोई योगदान नहीं है?

कंगना ने कहा कि यदि कोई हमारे हाथ से हमारी उंगलियों को काटने की कोशिश करे तो आपको किस तरह का कष्ट होगा ? वही कष्ट चाइना ने हमें पहुंचाया है। हमारे देश के भूभाग लद्दाख पर अपनी लालची नजरें गड़ा कर रखा है। वहां हमारी सीमा का एक-एक इंच बचाने के लिए हमारे 20 जवान शहीद हो गए हैं। क्या ये सोचना ठीक है कि सिर्फ सेना युद्ध करती है, इसमे हमारा कोई योगदान नहीं है?

मिलिए यूपी बोर्ड हाई स्कूल की टॉपर रिया जैन से, पढ़ें पूरा इंटरव्यू

आजादी के वक्त जब महात्मा गांधी जी ने कहा था कि यदि अंग्रेजों की रीढ़ तोड़नी है तो उनके बनाए गए हर उत्पादन का बहिष्कार करना होगा

क्या हम भूल गए हैं। जब आजादी के वक्त जब महात्मा गांधी जी ने कहा था कि यदि अंग्रेजों की रीढ़ तोड़नी है तो उनके बनाए गए हर उत्पादन का बहिष्कार करना होगा। क्या ये जरूरी नहीं कि हम भी इस युद्ध में हिस्सा लें क्योंकि लद्दाख सिर्फ एक जमीन का टुकड़ा नहीं है। भारत की अस्मिता का बड़ा हिस्सा है।

https://www.instagram.com/tv/CB7Kg8ElU27/?utm_source=ig_web_copy_link

कंगना ने कहा कि हमें चाइनीज प्रोडक्ट्स का बहिष्कार करना होगा ताकि वह यहां से कमाई हुई संपत्ति से हथियार खरीदकर हमारे सेनिकों पर हमला न करे। हमें प्रतिज्ञा लेनी होगी कि हम चाइनीज प्रोडक्ट्स को बॉयकॉट करेंगे और इस युद्ध में हिस्सा लेकर भारत को जिताएंगे।

Related Post

सूर्यवंशी

‘सूर्यवंशी’ के प्रोमो वीडियो में दिखा ट्रिपल एक्शन, 2020 में 27 मार्च को होगी रिलीज

Posted by - December 28, 2019 0
मुंबई। फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी अपनी आगामी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को लेकर काफी व्यस्त हैं। फिल्म में जहां अक्षय कुमार मुख्य…
राजपाल यादव भी होंगे कांग्रेस में शामिल

शीला दीक्षित से मिले अभिनेता राजपाल यादव, कांग्रेस में शामिल होने की आशंकाए तेज

Posted by - April 4, 2019 0
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले दिल्ली पहुंचे फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने दिल्ली की लगातार 15 साल तक…