Himani Shivpuri

बॉलीवुड एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

1213 0

मुंबई। बॉलीवुड और टेलीविजन जगत के सितारों का कोरोना वायरस की चपेट में भी आने का सिलसिला जारी है। अब खबर आ रही है कि जानी-मानी फिल्म और टीवी अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं । इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर दी है।

मलाइका अरोड़ा बोली-कोई वैक्सीन बना दो भाई, वरना जवानी निकल जायेगी

हिमानी शिवपुरी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा कि गुड मॉर्निंग मैं आपको यह सूचित करना चाहती हूं कि मेरा कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोई भी व्यक्ति जो मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया खुद का टेस्ट करा लें। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें इलाज के लिए मुंबई के होली स्पीरिट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

https://www.instagram.com/p/CFBfrscpd5G/?utm_source=ig_web_copy_link

हिमानी शिवपुरी इन दिनों ‘हप्पू की उलटन पलटन’ में कटोरी देवी की भूमिका में नजर आ रही हैं

हिमानी शिवपुरी इन दिनों ‘हप्पू की उलटन पलटन’ में कटोरी देवी की भूमिका में नजर आ रही हैं। इसमें वो दारोगा हप्पू सिंह की मां का किरदार निभा रही हैं। बता दें कि हिमानी ने ‘हम आपके हैं कौन’, ‘राजा’, ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’, ‘परदेस’ और ‘कुछ कुछ होता है’, ‘दीवाना मस्ताना’, ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

ये स्टार भी हो चुके हैं कोरोना के शिकार

हाल ही में टीवी एक्ट्रेस सारा खान भी कोरोना से संक्रमित पाई गई थी। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा और फेमस रैपर रफ्तार भी कोरोना वायरस से ग्रस्त हो चुके हैं।

Related Post

Nargis Fakhri fame is currently dating American Chef

रॉकस्टार फेम की एक्ट्रेस नरगिस फाखरी इस वक्त कर रही है अमेरिकन शेफ को डेट

Posted by - September 2, 2020 0
बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने फिल्म रॉकस्टार से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। फिल्म में उन्होंने रणबीर कपूर के साथ काम…
प्रिया प्रकाश वॉरियर

प्रिया प्रकाश ने अब कर दिया यह बड़ा काम, फैंस जानकर हो जाएंगे हैरान

Posted by - April 27, 2019 0
मुंबई। इंटरनेट संसेशन बनने वाली प्रिया प्रकाश वॉरियर इन दिनों सुर्खियों में हैं। प्रिया बहुत जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने…

जाहन्वी कपूर ने सफ़ेद साड़ी पहनकर लोगो को दिला दी श्रीदेवी की याद

Posted by - October 29, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। आज कल बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस जाहन्वी कपूर इन दिनों काफी सुर्खियों में चल रही हैं बता दें…