Naveen Jindal

बीजेपी नेता नवीन जिंदल को मिला धमकी भरा ईमेल- कन्हैया की तरह अब तेरी बारी

577 0

नई दिल्ली: उदयपुर (Udaipur) में दो मुस्लिम आरोपियों ने एक दर्जी की हत्या के ठीक एक दिन बाद, पूर्व भाजपा नेता नवीन कुमार जिंदल (Naveen Jindal) को एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें उन्हें मृतक कन्हैया लाल साहू की तरह नवीन कुमार जिंदल (Naveen Jindal) को हत्या की चेतावनी दी गई। नवीन जिंदल ने ट्विटर के माध्यम से खुद इसकी पुष्टि की है।

भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी नवीन कुमार जिंदल को बुधवार करीब 6:43 पर उनको धमकी भरा तीन ईमेल भेजे गए हैं, जिसके स्क्रीनशॉट उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। मेल में उदयपुर के कन्हैया लाल की गर्दन काटने का वीडियो अटैच है और धमकी दी गई है कि मेरी और मेरे परिवार की भी इसी तरह गर्दन काट दी जाएगी। नवीन जिंदल ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। एक ईमेल स्क्रीनशॉट में, भेजने वाले ने जिंदल को आतंकवादी भी करार दिया।

रोशन जैकब ने नालों के साफ-सफाई को लेकर विभिन्न स्थानों का किया औचक निरीक्षण

इससे पहले, पूर्व भाजपा नेता को धमकी दी गई थी कि उन्हें कमलेश तिवारी की तरह मार दिया जाएगा और पृथ्वी पर कोई भी शक्ति उन्हें नहीं बचा सकती है। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने उन्हें अकेले घर से बाहर निकलने की हिम्मत दी है। नवीन कुमार जिंदल को बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के साथ पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए निलंबित कर दिया था, जिसने मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को आहत किया और अंतरराष्ट्रीय आलोचना को आकर्षित किया।

नाबालिग बेटी को प्रेग्नेंट करने वाले पिता को उम्र कैद की सजा

 

Related Post

UPSRTC

सीएम की मंशा अनुरूप, UPSRTC के वेब पोर्टल को किया जाएगा आधुनिक सुविधाओं से लैस

Posted by - February 7, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के समेकित विकास का खाका खींच रही योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश के सभी नागरिकों को उच्च…
Police Comissioner D.K.Thakur

 पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने 3 अभियुक्तों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की

Posted by - March 5, 2021 0
पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने अपराधिक गतिविधियों में लिप्त 3 अभियुक्तों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की है। आरोपितों…
Rajnath Singh

विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ इन्वेस्ट हब के रूप विकसित हो रहा लखनऊ- राजनाथ

Posted by - February 14, 2025 0
लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लखनऊ में 1028 हजार करोड़…
PMAY (Urban)

PMAY-Urban के बेनिफिशियरी अवार्ड्स 2023 में जीत की हैट्रिक लगाने को तैयार यूपी

Posted by - July 23, 2023 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) (PMAY-Urban) के तहत गरीबो को सर्वाधिक आवास मुहैया करा कर पिछले दो साल से लगातार…