भाजपा विधायक संगीत सोम की सेना ने वकील पर फेंका काला तेल!

711 0

यूपी में भाजपा के विधायकों एवं उनके द्वारा बनाए गए संगठनों की अराजकता लगातार बढ़ती जा रही है, मेरठ के सरधना तहसील से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। भाजपा विधायक संगीत सोम द्वारा बनाई गई सेना के कुछ कार्यकर्ताओं ने एक वकील के चैंबर में घुसकर उनपर काला तेल फेंका और धमकी देते हुए फरार हो गए। बताया जा रहा कल्याण सिंह के निधन के बाद उनकी नीतियों को लेकर वकील जितेंद्र पांचाल ने एक आलोचनात्मक पोस्ट की थी जिससे ये लोग खिलाफ थे।

संगीत सोम सेना के प्रमुख सचिन खटीक ने कहा- वकील काफी दिनों से अभद्र टिप्पणी कर रहे थे, हमारे कार्यकर्ता वकील को माफी मांगने के लिए बोले पर वो मना कर गए। सचिन खटीक ने कहा- आगे जो भी ऐसा करेगा उसके साथ हम ऐसा ही करेंगे, पुलिस में इस मामले को अभी तक दर्ज नहीं करवाया गया है।

बुधवार को सरधना के अकलपुरा गांव में ठाकुर बिरादरी के लोगों की गन्ने की फसल बांधने से अनुसूचित समाज के लोगों ने इन्कार कर दिया था। आरोप है कि ठाकुर बिरादरी के लोग गन्ने की फसल की बुआई की एवज में उन्हें कम रकम दे रहे थे। ठाकुर समाज के लोगों ने अनुसूचित समाज का विरोध किया। आरोप है कि सरकारी हैंडपंप से पानी भरने पर जान से मारने की धमकी दी।

राम मंदिर पर फैसला सुनाने वाले SC के रिटायर्ड जस्टिस के पैतृक मकान पर बमबाजी

इतना ही नहीं हैंडपंप की हत्थी भी निकाल ली और अनुसूचित समाज के लोगों को पशुओं के लिए चारा काटने के लिए खेतों में घुसने पर भी रोक लगा दी। दो वर्गो में उपजे विवाद की सूचना पर सरधना थाने की सलावा पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी अकलपुरा गांव में ज्ञान सिंह के घर पर गए थे। तभी विधायक संगीत सोम के प्रतिनिधि शेखर उर्फ चंद्रशेखर निवासी कुशावली और विनोद निवासी राधना उत्तेजित होकर गाली गलौच करने लगे।

Related Post

Ganga Expressway

गंगा एक्सप्रेसवे के साथ उभरेगा ‘इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग हब’, 12 जिलों में 46,660 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी

Posted by - April 26, 2026 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) को देशवासियों को समर्पित करेंगे। योगी सरकार…

मुस्लिमों और हिन्दुओं के पूर्वज एक थे, सभी भारतीय हिन्दू – मोहन भागवत

Posted by - September 7, 2021 0
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने हिन्दू और मुस्लिमों के पूर्वजों को एक बताकर सियासी बयानबाजी को…
President Draupadi Murmu took a holy dip in Sangam

महाकुम्भ में महामहिम ने भी लगाई आस्था की डुबकी, एकता और सामाजिक समरसता का दिया संदेश

Posted by - February 10, 2025 0
महाकुम्भ नगर। सनातन संस्कृति के सबसे बड़े मानव समागम महाकुम्भ में उमड़ रहे आस्था और श्रद्धा के महासागर में सोमवार…