News Ganj

STF

यूपी एसटीएफ ने की गिरफ्तारी

Posted by - March 2, 2021
यूपी एसटीएफ ने बुलंदशहर जिले के नरोरा इलाके से दो साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के वांछित हत्यारोपी को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बताया कि एसटीएफ की टीम ने सूचना मिलने पर लूट की घटना में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी वेद प्रकाश उर्फ टीटू को उसके साथी अशोक उर्फ बंटी को आज उस समय गिरफ्तार कर लिए जब वह बदायूं कचहरी में जाने की फिराक में था। वेद प्रकाश ग्राम जाटनी थाना रामघाट जिला बुलंदशहर और अशोक उर्फ बंटी औरंगाबाद इलाके के खनोता गांव का रहने वाला है। एयरपोर्ट पर लगातार दूसरे दिन लाखों रुपये का सोना बरामद  प्रवक्ता ने बताया कि 19 सितंबर 2019 को नरोरा क्षेत्र में वेद प्रकाश ने अपने दो साथियों उमेश और मोहन के साथ एक व्यक्ति की हत्या कर उससे 23000 रुपये लूट लिए थे। इस मामले में पुलिस ने उमेश और मोहन को गिरफ्तार कर जेल •ोज दिया था लेकिन वेद प्रकाश तभी से फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी पर मेरठ के पुलिस महानिरीक्षक ने 50000 का इनाम घोषित किया था। वेद प्रकाश उर्फ टीटू और अशोक उर्फ बंटी के विरुद्ध दिल्ली, अलीगढ़, संभल, मुरादाबाद बुलंदशहर और बदायूं में कई मुकदमे दर्ज हैं।  गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने रामघाट मार्ग पर छुपा कर रखी गई दो मोटरसाइकिल बरामद की है जिन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगी थी। वेद प्रकाश ने चार जनवरी को नरोरा कस्बे में एक दुकान में नकाब लगाकर चोरी भी की थी। बरामद 5000 की नकदी उसी दुकान से चोरी की गई थी।
Read More
एयरपोर्ट पर लगातार दूसरे दिन लाखों रुपये का सोना बरामद

एयरपोर्ट पर लगातार दूसरे दिन लाखों रुपये का सोना बरामद

Posted by - March 2, 2021
 राजधानी चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर लगातार दूसरे दिन मंगलवार को कस्टम टीम ने तस्करी कर लाया जा रहा लाखों रुपये कीमत का सोना बरामद किया है। इस बार ये…
Read More
म्यांमार के रोहिग्यों ने बांग्लादेश बार्डर से अवैध तरीके से यूपी में किया प्रवेश

म्यांमार के रोहिग्यों ने बांग्लादेश बार्डर से अवैध तरीके से यूपी में किया प्रवेश

Posted by - March 2, 2021
म्यांमार के रोहिग्यों को बांग्लादेश बार्डर से अवैध तरीके से यूपी में प्रवेश कराने के आरोप में गिरफ्तार किये गये दो रोहिंग्या भाईयों की मां हमीदा खातून से यूपी एटीएस…
Read More
नेट बैंकिंग के जरिये विदेश में धन ट्रांसफर करता था सलीम

नेट बैंकिंग के जरिये विदेश में धन ट्रांसफर करता था सलीम

Posted by - March 2, 2021
यूपी एसटीएफ द्वारा अयोध्या से गिरफ्तार किये गये नेपाली नागरिक सलीम ने खुलासा किया है कि उसके साथ के कई अन्य नेपालियों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिये बैंक खाता खोलवाकर रुपये लेन-देन कर रहे हैं। ऐसे लोगों ने यूपी के विभिन्न शहरों में यहां की आईडी तक बनवा रखी है। सलीम से पूछताछ के बाद एसटीएफ उसके ऐसे कई नेपाली नागरिकों की तलाश कर रही है। सलीम को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। वह वाट्सएप कॉल के जरिए पाकिस्तान, सऊदी अरब और सूडान के नागरिकों से भी बात भी करता था। उसके पास से फर्जी आधार कार्ड और नेपाली दस्तावेज बरामद हुए थे। शाहजहांपुर में 3 स्कूली छात्राएं लापता यूपी एसटीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि सलीम की गिरफ्तारी के बाद उसके गहन पूछताछ की गयी। पूछताछ में बताया कि उसके साथ नेपाल से आये कई और साथियों ने यूपी के विभिन्न जिलों में फर्जी दस्तावेज तैयार कर विभिन्न बैंकों में खाते खुलवा रखे हैं जिनके जरिये वे लोग रुपये का ट्रांजेक्शन करते हैं। वे लोग नेट बैंकिग के जरिये विदेशों में धन ट्रांसफर कर रहे हैं। सलीम ने ऐसे अपने कई साथियों के नाम पते भी बताए हैं। सलीम से पूछताछ के बाद एसटीएफ ऐसे लोगों के बारे में पता लगाने में जुटी है। नेपाल के बांके जिले के लक्षनपुर, नेपालगंज का रहने वाले मो. सलीम खान को यूपी एसटीएफ ने कल गिरफ्तार किया था। दरअसल, एसटीएफ को काफी समय से सूचना मिल  रही थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति अयोध्या व उसके आस पास के जिलों में अलग-अलग स्थान पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपनी पहचान को छिपाकर रह रहा है। इस सूचना पर एसटीएफ की एक टीम छानबीन में लगायी गयी थी। जांच में पता चला कि ये व्यक्ति नेपाली नागरिक सलीम खान है। उसने अपनी जन्म तिथि व अन्य पहचान छिपाकर फर्जी दस्तावेज से अपना आधार बनवाया है जिसका नम्बर 381360937629 है। उसी आधार पर उसने भारतीय मोबाइल सिम कार्ड लिया है और वर्ष-2016 में श्रावस्ती में इलाहाबाद व इण्डियन बैंक की हेमपुर ब्रांच में खाता संख्या खुलवाया है। यूपी पंचायत चुनाव में इस बार उम्मीदवारों को मिलेंगे ये चिन्ह  उसने अपने अभिलेखों में तीन अलग-अलग जन्मतिथियों को अंकित कराकर भी जालसाजी की है। आधार कार्ड में जन्मतिथि 01-01-1981 अंकित करायी गयी है और उसी आधार कार्ड के आधार पर खोले गये इलाहाबाद बैंक के खाते में जन्मतिथि 20-09-1976 व पता परसोहना, श्रावस्ती दर्ज कराया गया है। सारे सबूत एकत्र करने के बाद आरोपी सलीम को अयोध्या के सुचित्तागंज बाजार से गिरफ्तार किया गया था। सलीम ने पूछताछ में बताया कि उसने फर्जी दस्तावेजो के आधार पर इलाहाबाद व इण्डियन बैंक में अपना खाता वर्ष-2016 में खुलवाया है और 2 भारतीय मोबाइल सिम कार्ड भी लिया।
Read More
election symbol

यूपी पंचायत चुनाव में इस बार उम्मीदवारों को मिलेंगे ये चिन्ह

Posted by - March 2, 2021
लखनऊ । यूपी पंचायत चुनाव (panchayat elections 2021) के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए आवंटित होने वाले अलग-अलग चुनाव चिन्ह तय करने…
Read More
three school girls missing

शाहजहांपुर में 3 स्कूली छात्राएं लापता

Posted by - March 2, 2021
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में तीन नाबालिग स्कूली छात्राओं के लापता (girls missing) होने का मामला सामने आया है। यह स्कूली छात्राएं स्कूल जाने के बाद घर नहीं लौटी।…
Read More
indgo flight passenger death

शारजाह से लखनऊ आ रहे विमान में यात्री की मौत, कराची में इमरजेंसी लैंडिंग

Posted by - March 2, 2021
लखनऊ । शारजाह (sharjah) से लखनऊ आ रहे एक इंडिगो विमान में यात्री की तबीयत खराब हो गई। इसके कारण विमान की पाकिस्तान में आपात लैंडिंग हुई, लेकिन यात्री की…
Read More
teacher recruitment

UP: एडेड जूनियर हाईस्कूल में प्रिंसिपल व शिक्षकों की भर्ती ,तीन मार्च से करें ऑनलाइन अप्लाई

Posted by - March 2, 2021
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक के 390 और सहायक अध्यापक के 1,504 पदों के लिए होगी भर्ती होगी। अभ्यर्थी तीन मार्च से ऑनलाइन आवेदन…
Read More
PM MODI RELEASES THE E BOOK MARITIME INDIA VISION 2030

PM मोदी ने किया’मैरीटाइम इंडिया समिट 2021′ उद्घाटन

Posted by - March 2, 2021
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैरीटाइम इंडिया समिट 2021 (maritime india vision 2021) का उद्घाटन किया।मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ई-बुक मैरीटाइम इंडिया विजन 2030 (maritime india vision…
Read More
cm yogi

पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, कहा- बंगाल हमेशा से परिवर्तन की धरती रही

Posted by - March 2, 2021
कोलकाता। योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) आज पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं। उन्होंने एक चुनावी सभा में कहा कि बंगाल हमेशा से परिवर्तन की धरती रही है। योगी (CM Yogi) ने…
Read More