STF

यूपी एसटीएफ ने की गिरफ्तारी

882 0

यूपी एसटीएफ ने बुलंदशहर जिले के नरोरा इलाके से दो साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के वांछित हत्यारोपी को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बताया कि एसटीएफ की टीम ने सूचना मिलने पर लूट की घटना में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी वेद प्रकाश उर्फ टीटू को उसके साथी अशोक उर्फ बंटी को आज उस समय गिरफ्तार कर लिए जब वह बदायूं कचहरी में जाने की फिराक में था। वेद प्रकाश ग्राम जाटनी थाना रामघाट जिला बुलंदशहर और अशोक उर्फ बंटी औरंगाबाद इलाके के खनोता गांव का रहने वाला है।

एयरपोर्ट पर लगातार दूसरे दिन लाखों रुपये का सोना बरामद

 प्रवक्ता ने बताया कि 19 सितंबर 2019 को नरोरा क्षेत्र में वेद प्रकाश ने अपने दो साथियों उमेश और मोहन के साथ एक व्यक्ति की हत्या कर उससे 23000 रुपये लूट लिए थे। इस मामले में पुलिस ने उमेश और मोहन को गिरफ्तार कर जेल •ोज दिया था लेकिन वेद प्रकाश तभी से फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी पर मेरठ के पुलिस महानिरीक्षक ने 50000 का इनाम घोषित किया था। वेद प्रकाश उर्फ टीटू और अशोक उर्फ बंटी के विरुद्ध दिल्ली, अलीगढ़, संभल, मुरादाबाद बुलंदशहर और बदायूं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

 गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने रामघाट मार्ग पर छुपा कर रखी गई दो मोटरसाइकिल बरामद की है जिन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगी थी। वेद प्रकाश ने चार जनवरी को नरोरा कस्बे में एक दुकान में नकाब लगाकर चोरी भी की थी। बरामद 5000 की नकदी उसी दुकान से चोरी की गई थी।

Related Post

Holika Dahan

भगवान विष्णु के प्रति प्रहलाद की अटूट भक्ति का गवाह है मथुरा के इस गांव की चमत्कारी होली

Posted by - March 8, 2020 0
मथुरा। देश के सभी राज्यों में अलग-अलग तरीके से होली का त्याहौर मनाया जाता हैं। देश का हर हिस्सा किसी न किसी…
mayawati

मायावती एलान- अगर विधानसभा चुनाव में टिकट चाहिए तो पंचायत चुनाव में देने होंगे अच्छे परिणाम

Posted by - March 28, 2021 0
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी राज्य में अगले महीने होने वाले पंचायत चुनाव के साथ ही 2022 में होने वाले विधानसभा…
Historical

उप्र के 18 प्राचीन एवं ऐतिहासिक स्थल संरक्षित घोषित

Posted by - March 23, 2023 0
लखनऊ। राज्य सरकार ने प्राचीन एवं ऐतिहासिक स्मारकों तथा पुरातात्विक महत्व (Historical Sites) के स्थानों एवं अवशेषों को एन्शिएन्ट मानूमेन्ट्स…
Sewage Management Project

नमामि गंगे की बैठक में आगरा के लिए बड़ी सौगात, 126 करोड़ की सीवेज प्रबंधन परियोजना को मिली मंजूरी

Posted by - May 22, 2025 0
लखनऊ/नई दिल्ली। गंगा और उसकी सहायक नदियों के पुनर्जीवन की दिशा में एक ठोस और समग्र पहल के तहत राष्ट्रीय…