three school girls missing

शाहजहांपुर में 3 स्कूली छात्राएं लापता

973 0

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में तीन नाबालिग स्कूली छात्राओं के लापता (girls missing) होने का मामला सामने आया है। यह स्कूली छात्राएं स्कूल जाने के बाद घर नहीं लौटी। पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं की बरामदगी के लिए तीन टीमें गठित की हैं। छात्राओं की तलाश लगातार जारी है।

लॉजिस्टिक कंपनी के कर्मचारियों को बंधक बनाकर लूट

जिले में सदर बाजार थाना क्षेत्र के रामनगर के एक मोहल्ले में पढ़ने वाली तीन नाबालिग छात्राएं सोमवार को एक साथ स्कूल के लिए रवाना हुई थी। दोपहर तीन बजे उनके स्कूल की छुट्टी होनी थी, जिसके बाद बे तीनों घर आती, लेकिन तीनों घर नहीं लौटी। काफी देर इंतजार करने के बाद सबसे पहले छठे की छात्रा के पिता ने दूसरी छात्राओं घर जाकर पूछताछ की, जिसके बाद तीनों छात्राओं के परिजनों ने मिलकर स्कूल और छात्राओं की सहेलियों के घर जाकर पूछताछ की, लेकिन जब उन्हें अपनी बेटियों का पता ना चला।

मामले की जानकारी देते पुलिस अधीक्षक

रात 11:30 बजे तीनों छात्राओं के परिजनों ने लापता होने की सूचना थाना सदर बाजार को दी. परिजनों ने बताया कि तीनों के कपड़े अलमारी में नहीं है। पुलिस टीम ने रोडवेज और रेलवे स्टेशन के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। जब पुलिस को तीनों छात्राओं की जानकारी नहीं मिली तब देर रात तीनों छात्राओं का लापता  (girls missing) होने का पंपलेट जारी किया गया।

पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर एस आनंद ने बताया कि तीनों छात्राएं एक साथ स्कूल गई थी। “वह अपने साथ कपड़े भी ले गई है. इससे यह पता चलता है कि वह पूरी योजना बनाकर एक साथ घर से निकली है। तीनों छात्राओं की गुमशुदगी दर्ज कर उनकी बरामदगी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही उनको तलाश कर लिया जाएगा।”

Related Post

AK Sharma

बदलापुर महोत्सव में 501 जोड़ों की शादी, आशीर्वाद देने पहुंचे ऊर्जा मंत्री एके शर्मा

Posted by - December 7, 2024 0
जौनपुर। बदलापुर में दो दिवसीय बदलापुर महोत्सव का आयोजन शनिवार से शुरू होकर रविवार तक चलेगा। महोत्सव के पहले दिन…
cm yogi

उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था ने बदली चाल! GSDP में रिकॉर्ड उछाल, वन ट्रिलियन लक्ष्य पर फोकस

Posted by - December 16, 2025 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आज एनेक्सी में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी…
AK Sharma

नगरीय निकायों में नागरिकों के जीवन स्तर एवं सुख-सुविधाओं को बढ़ाना उद्देश्य: एके शर्मा

Posted by - February 28, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत तथा…
CM Yogi

2017 के पहले उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था नहीं, बल्कि दुर्व्यवस्था थी: सीएम योगी

Posted by - August 21, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किया गया निवेश पूर्णतः सुरक्षित और व्यवसाय के…