आसिम रियाज़ और जैकलीन का सॉन्ग रीलीज़

फैंस के बेसब्री से इंतजार के बीच रिलीज़ हुआ आसिम और जैकलीन का सॉन्ग, देखें वीडियो

996 0

एंटरटेनमेंट डेस्क। ‘बिग बॉस 13’ खत्म होने के बाद से रनरअप आसिम रियाज़ और बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज़ काफी सुर्खियों में हैं। इन दोनों के साथ की कई सारी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

ऐसा इसलिए क्योंकि आसिम रियाज़ और बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज़ का वो सॉन्ग रिलीज़ होने वाला था जिसका फैंस कई दिनों से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब फैंस के इंतजार को खत्म करते हुए जैकलीन और आसिम का पहला सॉन्ग ‘मेरे अंगने में’ रिलीज़ हो गया है।

ऐसा क्या है इस गाने में?

होली थीम पर बना ये गाना  ‘1981’ में रिलीज़ हुई अमिताभ बच्चन और जीनत अमान की फिल्म ‘लावारिस’ के फेमस सॉन्ग ‘मेरे अंगने में’ का रीमिक्स वर्जन है। हालांकि गाने के बोल काफी बदल दिए गए हैं। इस गाने को आवाज़ दी फेमस सिगर नेहा कक्कड़ और तनिश्क ने। वहीं टी सीरीज़ बैनर तले बने इस गाने में आसिम एक साधारण से लड़के बने हैं जब्कि जैकलीन 1435 के दशक की राजकुमारी बनी हैं।

होली के रंगो के बीच भूल भुलैया 2 की शूटिंग के लिए लखनऊ पहुंचे कार्तिक आर्यन

गाने की शुरुआत 1435 के दशक के साथ होती है जिसमें जैकलीन को दिखाया जाता है। उसके बाद आता है, 2020 का जमाना। जिसमें एक लड़का और लड़की होली पार्टी इंन्जॉय करते दिखाए गए हैं। लेकिन इस पार्टी में लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड से नाराज़ हो जाती है और उसे 1435 के दशक में भेज देती है।

जहां लड़के का रंग रूप सब बदल जाता है और उसकी मुलाकात होती है जैकलीन से, जो की एक राजकुमारी हैं। इसके बाद लड़का यानी आसिम जैकलीन को इम्प्रेस करते हैं और उन्हीं को 2020 में ले जाते हैं। कुल मिलाकर गाना एंटरटेनिंग है बस आप आसिम के डांस मूव्स को मिस करेंगे।

Related Post

CM Vishnudev

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा ऐलान, धर्मांतरण पर लाएंगे नया कानून

Posted by - July 28, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudevi Sai) रायपुर में आयोजित हिंदू राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम शदाणी…
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता का अंतिम संस्कार

आश्वासन पर उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता का परिवार माना, गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार

Posted by - December 8, 2019 0
उन्नाव। उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को तनाव के माहौल और भारी संख्या में तैनात पुलिस बल के बीच रविवार दोपहर को…
Sushant's sister raised Riya

सुशांत की बहन ने उठाया रिया पर जब पैसे नही है तो, वकील की फ़ीस कैसे भरोगी? जाने पूरी वजह    

Posted by - August 29, 2020 0
सुशांत सिंह राजपूत केस में मुख्य आरोपी बनी रिया चक्रवर्ती के इंटरव्यू में दिए बयानों पर सुशांत सिंह राजपूत के…
Rajnath Singh welcomed by CM Visnudev Sai

केंद्रीय रक्षा मंत्री का माना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री साय ने किया स्वागत

Posted by - March 9, 2024 0
रायपुर। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) के आज शनिवार को राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना पहुंचने…