Ajay Devgan signs big project of Yash Raj Films

अजय देवगन ने साइन किया यशराज फिल्म्स का बड़ा प्रोजेक्ट, मिली हरी झंडी

1916 0

मुंबई। इन दिनों जहां एक तरफ बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग धीरे-धीरे शुरू हो चुकी है। वहीं दूसरी तरफ नई फिल्मों को लेकर भी जानकारी सामने आ रही है। अभिनेता अजय देवगन का नाम एक आने वाली बिग बजट फिल्म से जोड़ा जा रहा है। यह फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाई जा रही है। खास बात यह है कि यह एक सुपरहीरो फिल्म है, जिसे काफी बड़े स्तर पर बनाया जाएगा।

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में अब नही दिखेंगी अजली भाभी, जाने यह वजह  

ऐसी खबरें काफी समय से आ रही हैं कि अजय देवगन ने यशराज के बैनर तले बन रही किसी फिल्म को साइन किया है, वहीं अब इस फिल्म से जुड़ी डीलेट सामने आई है।

अजय देवगन के साथ यशराज फिल्म्स का यह प्रोजेक्ट YRF 50वें सेलीब्रेशन का हिस्सा होगा। यह फिल्म आने वाले साल की सबसे बड़ी फिल्म साबित होगी। इस रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि अजय देवगन के साथ बन रही यह फिल्म एक सुपरहीरो फिल्म होगी, यही नहीं इस फिल्म को फ्रेंचाइजी में भी बनाया जाएगा।

रिपोर्ट की मानें तो प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने इस फिल्म के लिए फ्रेंचाइजी बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। इस फिल्म से शिव रवैल बतौर डायरेक्टर डेब्यू करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें इस फिल्म की कहानी काफी पसंद आई है और इसे हरी झंडी मिल चुकी है।

क्रिस्टोफर नोलन की अपकमिंग फिल्म ‘टेनेट’ का आखिरी ट्रेलर रिलीज

हालांकि फिल्म के प्लॉट और कास्ट को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है और ना ही अभी तक इस फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान किया गया है।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने गढ़वाली फिल्म ‘प्रधानी’ का मुहूर्त शॉट और पोस्टर किया लांच

Posted by - November 17, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में गढ़वाली फिल्म ‘प्रधानी‘ (Pradhani) का मुहूर्त शॉट दिया और…

मैं पुरानी बातों को सोचना नहीं चाहती हूं ,बस मैं एक बार फिर अपने परिवार के साथ रहना चाहती हूं’- रानू

Posted by - September 13, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। रेलवे स्टेशन पर अतींद्र चक्रवर्ती के बनाए दो मिनट के वीडियो ने रानू मंडल की जिंदगी को पहले…
shweta demands Riya Chakraborty's arrest

सुशांत की मौत के मामले में बहन श्वेता ने की रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी की मांग

Posted by - August 27, 2020 0
 नई दिल्ली । अपने सोशल मीडिया पोस्ट में सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने मांग की है…