अजय देवगन

CAA पर अजय देवगन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- वह मेरी फिल्म ‘तानाजी’ को कर देंगे बैन …

980 0

मुंबई। नागरिकता संशोधन कानून CAA को लेकर बॉलीवुड सितारे लगातार अपनी राय रख रहे हैं। कोई इस कानून का समर्थन कर रहा है तो कोई इसके विरोध में है। बीते दिनों मुंबई में हुए विरोध प्रदर्शन में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने इसमें हिस्सा लिया था।

अजय देवगन ने चुप्पी तोड़ते हुए इस पर अपने विचार रखे

हांलाकि CAA पर अब तक कई बड़े सितारों ने चुप्पी साध रखी है, लेकिन इसी बीच अजय देवगन ने चुप्पी तोड़ते हुए इस पर अपने विचार रखे हैं। द क्विंट को दिए एक इंटरव्यू में अजय देवगन ने कहा कि बॉलीवुड स्टार्स कई मुद्दों पर नहीं बोल सकते हैं।

रिसर्च : अगर आप ऑफिस में करते हैं फ्लर्ट! आपके लिए है खुशखबरी 

अजय देवगन ने कहा कि अगर हम कुछ कहेंगे तो किसी को बुरा लग जाएगा। अगर मैं या सैफ अली खान कुछ कहते हैं, तो लोग कल जाएंगे और प्रदर्शन करने लग जाएंगे। अजय ने कहा कि वो मेरी फिल्म ‘तानाजी’ को बैन कर देंगे। इससे फिल्म के प्रोड्यूसर को नुकसान होगा और इसका प्रोड्यूसर मैं ही हूं।

हम बाहर जाकर कुछ भी नहीं बोल सकते

उन्होंने कहा कि पहले ऐसा आमिर खान और संजय लीला भंसाली जैसी हस्तियों के साथ हो चुका है। अजय देवगन ने कहा कि एक फिल्म बनाने में कई लोग शामिल होते हैं। इस बैन से फिल्म के नुकसान से उनका नुकसान भी होता है। उन्होंने कहा कि हमें ओपिनियन बनाना चाहिए और हमारा ओपिनियन होता भी है। आधी मीडिया कुछ कह रही है और आधी कुछ और। हम बाहर जाकर कुछ भी नहीं बोल सकते हैं।

Related Post

CTET

यूपी : CTET में नकल करते पकड़े गए 14 परीक्षार्थी, पूछताछ जारी

Posted by - December 8, 2019 0
मुरादाबाद। मुरादाबाद जिले में रविवार को होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) में परीक्षा केंद्रों पर नकल करते हुए…
सरयू राय

सरयू राय मुख्‍यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ ठोंक सकते हैं ताल, नामांकन पत्र खरीदा

Posted by - November 16, 2019 0
रांची। झारखंड के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ शनिवार को मोर्चा खोलकर देशभर में चर्चा के केंद्र में बीजेपी सरकार…
उन्नाव दुष्‍कर्म पीड़िता की मौत

उन्नाव दुष्‍कर्म पीड़िता की मौत: अखिलेश बोले-योगी सरकार इस घटना की जिम्‍मेदार

Posted by - December 7, 2019 0
लखनऊ। उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद विपक्षी दल के नेताओं ने योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया…