ऑफिस में फ्लर्ट!

रिसर्च : अगर आप ऑफिस में करते हैं फ्लर्ट! तो आपके लिए है खुशखबरी

1065 0

नई दिल्ली। हाल ही में हुए रिसर्च में शोधकर्ताओं ने बताया कि ऑफिस में उतार-चढ़ाव के दौरान जो व्यक्ति अपने सहयोगियों से फ्लर्ट करता है। वह सहकर्मी को आकर्षक, सामाजिक रूप से जुड़ा हुआ और शक्तिशाली महसूस करवाता है। इससे ऑफिस के माहौल में काम के तनाव के स्तर को कम किया जा सकता है।

ऑफिस में हल्की छेड़़खानी तनाव और इसके नकारात्मक परिणामों से लोगों की करती है रक्षा 

वाशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी में प्रबंधन के सहायक प्रोफेसर, लेह शेपार्ड के नेतृत्व में तीन अलग-अलग शोध किए गए। इनमें पाया गया कि ऑफिस में हल्की छेड़़खानी या फ्लर्टिंग का आनंद लिया जाए। तो आप अपने सहयोगी को शक्तिशाली, सामाजिक रूप से जुड़ा हुआ और शारीरिक रूप से आकर्षक महसूस करवा सकते हैं। ये सभी चीजें तनाव और इसके नकारात्मक परिणामों से लोगों की रक्षा करती है।

खुशखबरी: श्रमिकों व कर्मचारियों को 120 रुपये में मिलेंगी इतनी सुविधा

रिसर्च में अमेरिका, कनाडा और फिलीपींस के हजारों लोगों पर सर्वे किया

इस रिसर्च में अमेरिका, कनाडा और फिलीपींस के हजारों लोगों पर सर्वे किया गया है। शोधकर्ताओं ने कहा कि सामाजिक यौन व्यवहार दो तरह से होता है। एक फ्लर्टिंग और दूसरा यौन अनुभव। यौन अनुभव के दौरान सहयोगी को कामुक मजाक या यौन व्यवहार पसंद नहीं आता और ये स्ट्रेस का कारण भी बन सकता है, लेकिन फ्लर्टिंग हेल्दी माहौल पैदा करती है और लोगों का स्ट्रेस कम करने में मदद करती है।

रिसर्च के निष्कर्षों से पता चला कि जिन प्रतिभागियों ने फ्लर्टिंग का उच्च स्तर पर आनंद का अनुभव किया, वे अनिद्रा और वर्क स्ट्रेस के नकारात्मक प्रभावों से अधिक सुरक्षित थे।

Related Post

डॉक्टरों की लापरवाही से यह महिला जीवनभर के लिए हो गईं विकलांग, हौंसले के आगे टिक न पाई यह कमजोरी

Posted by - October 4, 2019 0
उन्नाव। कहते हैं जब समय और किस्मत बलवान हो तो उसके आगे कोई भी बाधा नहीं रुक सकती है। ऐसा…
कोरोना वायरस के हवा में फैलने का कोई सबूत नहीं

कोरोना वायरस देश के 274 जिलों तक फैला, हवा में फैलने का कोई सबूत नहीं

Posted by - April 5, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोनावायरस का कहर देश के 274 जिले रविवार तक प्रभावित हुए हैं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के…

इस अंदाज में स्वर्ण मंदिर पहुंचीं जाह्नवी, बोलीं- ‘भारत जैसी कोई जगह नहीं’

Posted by - November 8, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। फिल्म ‘दोस्ताना 2’ की शूटिंग की शुरुवात से पहले बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अमृतसर पहुंचीं जहां उन्होंने सबसे…