सपा–बसपा के बाद यूपी में ये पार्टी करेगी गठबंधन

1501 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच गठबंधन का फॉर्म्युला तय होने बाद यूपी में एक और गठबंधन का एलान हो गया है।अब आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अयोध्या में कहा कि हमारी पार्टी अपना दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

ये भी पढ़ें :-यूपी में सपा –बसपा साथ, गठबंधन ऐलान होगा आज

आपको बता दें संजय सिंह ने कहा, ‘एसपी-बीएसपी का गठबंधन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खिलाफ है। आम आदमी पार्टी का कृष्णा पटेल गुट से समझौता हुआ है और हम लोकसभा चुनाव में साथ उतरेंगे।’ संजय सिंह ने यह भी कहा कि फिलहाल सीटों को लेकर अभी कोई चर्चा नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें :-महागठबंधन : गुरू-चेले की नींद उड़ाने वाली हो रही कांफ्रेंस –मायावती 

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है संजय सिंह ने अयोध्या में सरयू का जल हाथ में लेकर मंदिरों को बचाने का संकल्प लिया। भाजपा भगाओ भगवान बचाओ यात्रा अयोध्या से चलकर कल काशी पहुंचेगी। यात्रा का नेतृत्व संजय सिंह कर रहे हैं साथ ही उहोने कहा भाजपा मंदिर बचाने में नहीं बल्कि तोड़ने में लगी है। मंदिर से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं। उनके लिए ये केवल चुनावी मुद्दा है। बतातें चलें गठबंधन का हिस्सा दिख रहे राष्ट्रीय लोकदल और निषाद पार्टी को इस ऐलान से धक्का लग सकता है।

Related Post

Yogi

सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक, बोले- त्योहारों पर शांति व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

Posted by - October 12, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि त्योहारों पर शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने की अनुमति किसी को…

महाराष्ट्र में हुई बड़ी लापरवाही: पोलियो ड्रॉप की जगह पिलाया सैनिटाइजर, 12 बच्चे अस्पताल में भर्ती

Posted by - February 2, 2021 0
महाराष्ट्र में यवतमाल जिले के कापसिकोपरी गांव में 12 बच्चों को पोलियो ड्रॉप की जगह सैनिटाइजर के ड्रॉप पिला दिए…
CM Yogi

‘मंदिर वहीं बना है, जहां संकल्प लिया था’, प्राण प्रतिष्ठा के बाद बोले सीएम योगी

Posted by - January 22, 2024 0
अयोध्या। राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Ramlalla Pran Pratishtha) हो चुकी है। मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के…