हर दुल्हन के पास होनी चाहिए ये चीजें, कभी भी पड़ सकती है जरूरत

1328 0

लखनऊ डेस्क हर लड़की अपनी शादी में दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत दिखना पसंद करती है और इसके लिए वह अपने जोड़े को खरीदते समय बहुत ध्यान बरतती हैं। इसके लिए इनकी खरीददारी उन्हें पहले से ही कर लेनी चाहिए। इन चीजों की मदद से दुल्हन खुद को स्टाइलिश और फैशनेबल बना सकती हैं। तो आइये जानते हैं दुल्हन के लिए जरूरी इन चीजों के बारे में-

1-बचपन से ही आपने अपनी मां की अलमारी में बनारसी साड़ियां देखीं होंगी। अब जब आप खुद दुल्हन बनने जा रही हैं तो आपके पास भी एक बनारसी साड़ी होनी ही चाहिए। बनारसी एक ऐसा फैब्रिक है जिसमें राजकुमारी वाला चार्म है जिसे आप चाहकर भी अनदेखा नहीं कर पाएंगी। आप चाहें तो अपनी बनारसी साड़ी को गोल्डन कलर की बैकलेस ब्लाउज के साथ टीमअप कर पहन सकती हैं।

2-जब तक आप गोल्डन या सिल्वर कलर की चमकीली सैंडल न पहनें।।।कैसे पता चलेगा कि आप नई नवेली दुल्हन हैं। सैंडल की चमक की चिंता न करें क्योंकि आप दुल्हन हैं न सिर्फ आपका लहंगा बल्कि आपकी सैंडल भी शादी में मौजूद सभी मेहमानों की तुलना में सबसे अलग और चमकीली होनी चाहिए। सिर्फ हील का ध्यान रखें ताकि आप सेरेमनी के दौरान कंफर्टेबल महसूस कर सकें।

3-हील्स भले ही देखने में बेहतरीन लगती हों लेकिन आप उन्हें हर समय नहीं पहन सकतीं। लिहाजा मोजरी और कोल्हापुरी बेहतरीन फुटवेयर चॉइस है क्योंकि ये कंफर्टेबल होने के साथ ही ट्रडिशनल भी होती है। आप किसी छोटे इवेंट के लिए सिंपल और क्लासिक कोल्हापुरी चुन सकती हैं जबकि बड़ी सेरेमनी के लिए कलरफुल, चमकीली, घुंघरू और एम्ब्रॉयडरी की हुई मोजरी चुनें।

Related Post

इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर स्वास्थ्य संबंधी कई रोगों को दूर करता है पालक

Posted by - October 30, 2020 0
लाइफस्टाइल डेस्क.   हमारे बड़े-बूढ़े हमेशा से हमे स्वस्थ और तंदरुस्त रहने के लिए पालक खाने या पालक का जूस पीने…
JSKG Polytechnic College

जेएसकेजी पॉलिटेक्निक कॉलेज में ऑडिशन का आयोजन, छोटे बच्चों की शानदार प्रस्तुति

Posted by - January 25, 2021 0
इटावा। गौरव प्रतिभा फाउंडेशन ने स्वर्गीय गौरव उपाध्याय की स्मृति में सीजन थ्री मॉडलिंग कंपटीशन का आयोजन जेएसकेजी पॉलिटेक्निक कॉलेज…
अयोध्या में दो अप्रैल तक नो एंट्री

अयोध्या में बाहरियों की दो अप्रैल तक नो एंट्री, रामनवमी मेले से पहले एडवाइजरी जारी

Posted by - March 21, 2020 0
लखनऊ। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए उन सभी जगहों पर पाबंदी लगाई जा रही है। जहां भीड़…