खनन घोटाले मामले में बुआ ने दिया बबुआ का साथ

1514 0

लखनऊ।  खनन घोटाले में अखिलेश का नाम घसीटने पर बीएसपी मुखिया मायावती ने एसपी चीफ को फोन करके उनका समर्थन किया । घोटाले पर सपा-बसपा ने मिलकर प्रेस कांफ्रेंस की और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। 25 साल बाद दोनों पार्टियों ने मिलकर साझा प्रेस कांफ्रेंस की है ।

ये भी पढ़ें :-सपा-बसपा से न हो गठबंधन, इसलिए बीजेपी कर रही सीबीआई का इस्तेमाल 

आपको बता दें बसपा ने रविवार को अखिलेश को फोन कर कहा कि देश की जनता बीजेपी की साजिशों को समझती है और बीएसपी आंदोलन भी इसका भुक्तभोगी रहा है। उन्होंने अखिलेश से कहा, ‘इससे घबराने की बात नहीं है बल्कि इसका डटकर मुकाबला करके इनकी साजिश को विफल करने की जरूरत है।’

ये भी पढ़ें :-बीजेपी के पूर्व मंत्री ने कहा- शाह-मोदी का जादू खत्म,इन नेताओं के हांथ में दी जाये कमान 

जानकारी के मुताबिक मायावती ने कहा, ‘बीजेपी अपने विरोधियों को फर्जी मामले में फंसाने में माहिर रही है और बीएसपी आंदोलन भी इसे झेल चुका है। जब यूपी लोकसभा की 80 में से 60 सीटें बीएसपी ने बीजेपी को देने से इनकार कर दिया तो उन्होंने मुझे ताज मामले में फर्जी तौर पर फंसा दिया। इसके बाद मैंने 26 अगस्त 2003 को बीएसपी आंदोलन के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था।

Related Post

Priyanka Gandhi in varanasi

वाराणसी पहुंची Priyanka Gandhi, संत रविदास का लेंगी आशीर्वाद

Posted by - February 27, 2021 0
वाराणसी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) सुबह करीब साढ़े 10 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंची। यहां से वह सीरगोवर्धन जाएंगी…
CM Yogi

आकांक्षात्मक से आगे बढ़कर विकसित जनपद बन रहा सिद्धार्थनगर: सीएम योगी

Posted by - March 15, 2024 0
सिद्धार्थनगर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि डबल इंजन की सरकार के लगातार प्रयासों से सिद्धार्थनगर जनपद…
मनोज तिवारी

दिल्ली विधानसभा चुनाव: बीजेपी के 57 उम्मीदवारों की सूची जारी, जानें किसे कहां से मिला टिकट?

Posted by - January 17, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने अपने 57 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी…