बंगाल में खाली पड़ी सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, ममता बनर्जी भी लड़ेंगी चुनाव

622 0

कोरोना की दूसरी लहर के कमजोर होते ही पश्चिम बंगाल की तीन एवं उड़ीसा की एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान हो गया है। बंगाल की समसेरगंज, भवानीपुर और जंगीपुर सीटों पर उपचुनाव होगा, 30 सितंबर को मतदान होगा और 3 अक्टूबर को मतगणना होगी। इन्हींं तीन सीटों में किसी एक सीट पर ममता बनर्जी भी चुनाव लड़ेंगी, अगर चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं होता तो उन्हें इस्तीफा देना पड़ता। संविधान के अनुसार बिना विधानसभा या विधानपरिषद का सदस्य रहते हुए छह माह से अधिक सीएम नहीं रहा जा सकता, नवंबर में ममता का छह माह पूरा हो जाएगा।

बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान ममता बनर्जी ने नंदीग्राम सीट पर सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव लड़ा था जहां वह मामूली अंतर से हार गई थी। पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट के साथ ही शमशेरगंज और जंगीपुर विधानसभा सीट, जहां पर उम्मीदवारों की मौत की वजह से चुनाव टल गया था, वहां भी चुनाव होगा। इन तीनों विधानसभा सीटों पर 30 सितंबर को होगा मतदान और 3 अक्टूबर को मतगणना होगी।

केंद्रीय चुनाव आयोग के शेड्यूल के मुताबिक पश्चिम बंगाल की 3 विधानसभा सीटों के लिए 13 सितंबर तक नामांकन किया जाएगा। 16 सितंबर तक नाम वापसी होगी। 30 सितंबर को मतदान और 3 अक्टूबर को मतगणना होगी। पश्चिम बंगाल की 3 विधानसभा सीटों के अलावा ओडिशा की भी एक विधानसभा सीट पीपली पर भी इन्हीं तारीख को चुनाव होगा। दरअसल, इस सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था।

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने लिखी केजरीवाल को चिट्ठी, पूछा- जब सब खुल गया तो मंदिर क्यों बंद?

वैसे देश में कुल 32 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना था लेकिन बाकी राज्यों की तरफ से त्योहारी मौसम, कोरोना के बढ़ते मामलों और प्राकृतिक आपदा का हवाला देते हुए फिलहाल चुनाव ना करवाने की अपील की गई थी। जबकि पश्चिम बंगाल राज्य की तरफ से संवैधानिक संकट का जिक्र करते हुए चुनाव जल्द करवाने की मांग की गई थी। इसी को देखते हुए केंद्रीय चुनाव आयोग ने 30 सितंबर को चुनाव करवाने का ऐलान किया है।

Related Post

CM Yogi

‘बीमारू’ से ‘ब्रेक-थ्रू’ प्रदेश बना यूपी, 45 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों ने किया कायाकल्प

Posted by - March 20, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने बदलाव की जिस बयार का पिछले 8 वर्ष में साक्षात्कार किया है, वह अद्भुत व अकल्पनीय…
Maha Kumbh

महाकुंभ में बिछड़ने वालों को अपनों से मिलाएंगे एआई कैमरे, फेसबुक और एक्स भी करेंगे मदद

Posted by - November 21, 2024 0
प्रयागराज। महाकुंभ (Maha Kumbh) की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी योगी आदित्यनाथ सरकार पहली बार इतने व्यापक स्तर…
trivendra rawat

उत्तराखंड : घसियारी कल्याण योजना पर त्रिवेंद्र कैबिनेट ने लगाई मुहर

Posted by - February 25, 2021 0
देहरादून । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Rawat) की अध्यक्षता में आज गुरुवार को कैबिनेट बैठक आयोजित की…
इंदौर की घटना से व्यथित मशहूर शायर राहत इंदौरी

इंदौर की घटना से व्यथित मशहूर शायर राहत इंदौरी, बोले- शहर को किसकी नज़र लगी?

Posted by - April 2, 2020 0
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं पर हमले से मशहूर शायर राहत इंदौरी काफी दुखी हैं।…