CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री ने जशपुर में होमस्टे का किया शुभारंभ

105 0

रायपुर: जशपुर जिले को एक प्रमुख इको-पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) की उपस्थिति में आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में आयोजित कार्यक्रम में भारत के अग्रणी होमस्टे प्लेटफॉर्म होमस्टेज़ ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ शासन और जशपुर जिला प्रशासन के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। इसके अंतर्गत ग्राम केरे को एक मॉडल सामुदायिक पर्यटन ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) ने ग्राम केरे में तैयार किए गए होमस्टे का शुभारंभ किया गया।

एमओयू के अंतर्गत जशपुर का पहला संगठित होमस्टे ग्राम बनाने की दिशा में कार्य होगा। एक सुव्यवस्थित एवं विस्तार योग्य होमस्टे-आधारित ग्रामीण पर्यटन पारिस्थितिकी तंत्र की स्थापना होगी। इस पहल के माध्यम से स्थानीय परिवारों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, सतत आजीविका को सुदृढ़ किया जाएगा तथा क्षमता निर्माण और कौशल विकास के जरिए युवाओं एवं महिलाओं में उद्यमिता को प्रोत्साहन दिया जाएगा।

इस परियोजना का मूल उद्देश्य स्थानीय संस्कृति, परंपराओं एवं प्राकृतिक विरासत का संरक्षण एवं संवर्धन करना है, ताकि पर्यटन विकास समावेशी, समुदाय-स्वामित्व वाला और पर्यावरण की दृष्टि से सतत बना रहे तथा क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान सुरक्षित रहे।

मुख्यमंत्री श्री साय (CM Vishnudev Sai) की उपस्थिति में हुए इस समझौता का ज्ञापन पर कलेक्टर जशपुर  रोहित व्यास तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनोद वर्मा और होमस्टेज़ ऑफ इंडिया प्रा. लि. के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए। अधिकारियों ने बताया कि यह पहल राज्य सरकार की इको-पर्यटन, समावेशी विकास एवं समुदाय-नेतृत्व वाले आर्थिक विकास की परिकल्पना के अनुरूप है।

स्थानीय संस्कृति और प्रकृति पर आधारित प्रामाणिक पर्यटन अनुभवों के माध्यम से यह परियोजना जशपुर की पहचान को सशक्त करेगी और उसे राष्ट्रीय स्तर पर मुख्य पर्यटन मानचित्र में स्थापित करने में सहायक होगी।

Related Post

CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री द्वारा 187 करोड़ रुपये के 23 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

Posted by - December 25, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की…
Astronomy Lab

योगी सरकार की पहल: खगोल विज्ञान में उड़ान भरेंगी केजीबीवी की बेटियां, हर विद्यालय में बनेगी एस्ट्रोनॉमी लैब

Posted by - April 16, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा से जोड़ने…
cm yogi

नए मानक स्थापित करेगी मेरठ की स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटीः योगी आदित्यनाथ

Posted by - January 22, 2026 0
मेरठ । मेरठ के सरधना क्षेत्र में निर्माणाधीन मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत राज्य में नए मानक…
Republic Day

गणतंत्र दिवस पर पहली बार नौ राज्यों के कलाकारों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

Posted by - January 26, 2026 0
लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 77वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) के अवसर पर विधान सभा मार्ग पर संस्कृति विभाग…
CM Dhami

राज्य में घृणित मानसिकताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही: मुख्यमंत्री

Posted by - July 29, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को खटीमा में अखिल भारतीय शिक्षा समागम के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में…