युवा हल्ला बोल ने बढ़ाया अपना कुनबा, अब जिला स्तर पर बनेगी इकाई, युवाओं के मुद्दों पर जोर

666 0

देश आज 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, इस मौके पर युवा हल्ला बोल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुपम ने वीडियो संदेश के जरिए अहम घोषणाएं की। उन्होंने देशवासियों को स्ववतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा- स्वतंत्रता एक घटना नहीं होती बल्कि एक प्रक्रिया होती है, मानसिक गुलामी की बेड़ियां तोड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा- युवा हल्ला बोल अब जिला स्तर पर इकाईयों का गठन करने जा रहा है, अनुपम ने कहा कि अब जिम्मेदारियां तय करने का वक्त है।

दरअसल पिछले कुछ महीनों से युवा हल्ला बोल की टीम नौकरी के मुद्दे को विभिन्न सरकारों के सामने उठाया और कई जगहों पर कामयाबी मिली। ऐसे में तमाम लोगों ने जिला स्तर पर टीम बनाने की मांग की ताकि उनकी आवाज को और ताकत मिल सके, टीम ने इसकी घोषणा कर दी। युवा हल्लाबोल के राष्ट्रीय संयोजक अनुपम बताते हैं, हमारी टोली देश के अधिकांश राज्यों को कवर कर रही है। कोरोना की वैश्विक महामारी में टोली ने जिस प्रबंधन के साथ लोगों की जान बचाई है, वह केंद्र और राज्य सरकारों के लिए अनुकरणीय है।

सरकार के पास तमाम संसाधन हैं, अगर वह हमारी ‘टोली’ की तरह प्रबंधन पर ध्यान दें तो कोरोना से जंग जीती जा सकती है। बता दें कि कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने का अभियान शुरु करने से पहले ‘युवा हल्लाबोल’ संगठन केंद्र सरकार और विभिन्न राज्यों में सरकारी नौकरियों को लेकर हो रही धांधली या परीक्षाओं में दूसरी तरह की अनियमितता के मुद्दे पर लगातार आवाज बुलंद करता रहा है।

कोरोनाकाल में इस संगठन के कई सदस्यों के परिजन भी संक्रमण की चपेट में आ गए। इसके बावजूद कोरोना वायरस से ग्रसित लोगों की मदद के लिए 130 युवाओं की एक विशेष टोली तैयार हो गई। अप्रैल में इस टोली ने अपना काम शुरु कर दिया। बतौर अनुपम, चूंकि हमारे पास कोई संसाधन नहीं था।

आज गिर जाएगी अफगानिस्तान में सरकार, तालिबानी लड़ाके काबुल में घुसे

आखिर हम इसी देश के वासी हैं। हमारी आंखों के सामने लोग दम तोड़ रहे हैं। श्मशान घाटों के बाहर एक लंबी लाइन में शव रखे हुए हैं। सरकारी नौकरी लेने के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले युवा साथ आ गए। बैठक हुई और यह तय कर लिया गया कि चाहे जो भी हो, लोगों की हर संभव मदद की जाएगी।

Related Post

CM Bhajan lal Sharma

शिक्षित और समृद्ध प्रदेश के निर्माण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री भजनलाल

Posted by - June 25, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कहा कि देश और प्रदेश की उन्नति में युवाओं की भूमिका बहुत…
Mamta Banerjee

TMC ने उठाए सवाल, EC ने अफसरों-CAPF के लिए कोविड निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य क्यों नहीं की?

Posted by - April 29, 2021 0
कोलकाता। निर्वाचन आयोग की तरफ से मतगणना कक्ष में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों अथवा उनके एजेंट के लिए उनके पास…

PM- UP ने पूरे समार्थ्य से कोरोना का मुकाबला किया, ओवैसी- जनता के जख्मों पर छिड़क दिया नमक

Posted by - July 16, 2021 0
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी गुरुवार को यूपी के मुरादाबाद में एक रोड शो करने पहुंचे थे, आज उन्होंने एक वीडियो…
रिलायंस ने रचा इतिहास

रिलायंस 11 लाख करोड़ रुपये से अधिक बाजार पूंजीकरण की पहली कंपनी बन रचा इतिहास

Posted by - June 19, 2020 0
नई दिल्ली। देश के अग्रणी औद्योगिक समूह रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने कर्जमुक्त होने के ऐलान के साथ शुक्रवार को…