अवैध शराब की तस्करी पर पुलिस ने गिरफ्तार किये चार आरोपी

अवैध शराब की तस्करी पर पुलिस ने गिरफ्तार किये चार आरोपी

805 0

सरोजनीनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को अवैध शराब की तस्करी कर अपमिश्रण करने वाले गिरोह के 25 – 25 हजार रुपये के दो इनामिया सहित चार लोगों को गिर तार किया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर भारी मात्रा में फर्जी रैपर, शराब शीशी के ढक्कन और खाली प्लास्टिक की शीशियां भी बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक अवैध शराब की तस्करी कर उसे मिलावटी बनाकर बेचने के अपराध में वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि अवैध शराब की तस्करी करने वाले दो तस्कर इलाके के ही शहीद पथ रोड पर मौजूद हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शहीद पथ सर्विस रोड पर प्राइमरी स्कूल के पास से दोनों को गिर तार कर लिया।

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर लापता

पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपना नाम कृष्णा नगर थानान्तर्गत संजय गांधी मार्ग आजाद नगर निवासी अनिल वर्मा और दूसरे ने आलमबाग के ही रामनगर निवासी मंगलेश बताया। पुलिस के मुताबिक दोनों को गिर तार कर पूछताछ की गई तो पूछताछ के आधार पर बंथरा बाजार निवासी पिंटू शुक्ला उर्फ अरविंद शुक्ला और सरोजिनी नगर के ट्रांसपोर्टनगर निवासी ऋषि जायसवाल को थाना क्षेत्र के ही एसआईएल चौराहे से गिर तार कर लिया गया।

संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ गनमैन

पुलिस ने बताया कि पिंटू शुक्ला और ऋषि जायसवाल की निशानदेही पर अवैध शराब से संबंधित 1320 फर्जी रैपर, 50 ढक्कन रेडियो खेतान लिमिटेड और एक प्लास्टिक की बोरी में 200 खाली प्लास्टिक की शीशी बरामद की गई। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में गिर तार आरोपियों ने बताया कि वह गैर प्रांत हरियाणा व हिमाचल आदि राज्यों से शराब मंगाकर यहां मौजूद रैपर लगाते हुए अपने जानने वालों को देकर वहां से  बिकवाते हैं। पुलिस की माने तो गिर तार अनिल वर्मा और मंगलेश्वर पर पुलिस उपायुक्त मध्य द्वारा काफी पहले ही 25 -25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। फिलहाल पुलिस ने चारों को गिर तार कर जेल भेज दिया है।

Related Post

Rampur

हार के लिए अभी से बहाना खोज रही है समाजवादी पार्टी: सीएम योगी

Posted by - October 31, 2022 0
लखीमपुर खीरी/लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार को लखीमपुर खीरी पहुंचे। यहां उन्होंने गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट…
PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- अब मथुरा और ब्रज विकास की दौड़ में पीछे नहीं रहेंगे

Posted by - November 23, 2023 0
मथुरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि ब्रज क्षेत्र ने मुश्किल से मुश्किल समय में भी देश को…
Anand Bardhan

निवेश प्रस्तावों में देरी पर मुख्य सचिव सख्त, जिलाधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

Posted by - June 3, 2026 0
देहरादून। उत्तराखंड में निवेश परियोजनाओं को गति देने के लिए राज्य सरकार ने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर…
CM Yogi

वैश्विक चुनौतियों के प्रति अलख जगाएं एमपीएसपी की संस्थाएं: मुख्यमंत्री

Posted by - May 16, 2026 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद (एमपीएसपी) की सभी संस्थाओं का आह्वान किया…