संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर लापता

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर लापता

1120 0

सरोजनीनगर से 4 दिन पहले अपने घर जिला हरदोई जाने के लिए निकला एक किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद रिश्तेदार ने सरोजनीनगर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। सरोजनीनगर के अनौरा गांव निवासी विवेक कुमार यादव के मुताबिक हरदोई जिले के शाहाबाद स्थित कालागढ़ निवासी उसकी मौसी का बेटा मोहित यादव 16 यहां अनौरा में अपनी मौसी के घर रह कर एक निजी विद्यालय में कक्षा 8 का छात्र है।

संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ गनमैन

विवेक का कहना है कि मोहित बीती 27 फरवरी को हरदोई स्थित अपने घर जाने के लिए यहां से निकला था, लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं पहुंचा। बाद में परिचितों और रिश्तेदारी में उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं कोई अता पता नहीं चल सका। जिसके बाद अनहोनी की आशंका को लेकर विवेक ने इसकी सूचना सरोजनीनगर थाने पर दी। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर लापता किशोर का पता लगा रही है।

Related Post

Bus

योगी सरकार बुजुर्ग महिलाओं को देगी बड़ी सौगात, रोडवेज बसों में जल्द करेंगी फ्री सफर

Posted by - November 2, 2023 0
लखनऊ। यूपी योगी सरकार (Yogi Government) बुजुर्ग महिलाओं को जल्द बड़ा सौगात देने वाली है। परिवहन विभाग (Transport Corporation)  के…
Fertilizer

प्रदेश में किसानों के लिए पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध, योगी सरकार की प्राथमिकता में अन्नदाता किसान

Posted by - August 12, 2025 0
लखनऊ: अन्नदाता किसान डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता में है। प्रदेश में 2017 में योगी सरकार (Yogi Government) बनने के…