Petrol diesal price hike

पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी का दिखा असर

709 0

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पेट्रोल – डीजल (Petrol-Diesel) के बढ़े दामों का असर दिख रहा है। लोग अपने वाहन को घर पर छोड़कर सिटी बसों का सहारा ले रहे हैं। इस दौरान बसों का लोड फैक्टर 50 फीसदी से ज्यादा दर्ज किया गया है, जिससे आने वाले दिनों में सिटी बस की आय में और भी इजाफा होने की उम्मीद है।

प्रियंका-अखिलेश को जनता नहीं लेती सीरियस : बृजभूषण शरण सिंह

पेट्रोलियम कम्पनियों ने डीजल और पेट्रोल (Petrol-Diesel) के दाम बढ़ाने शुरू कर दिए, इधर यात्रियों की कमी से जूझ रही सिटी बसों में यात्रियों की संख्या में इजाफा हो गया। ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर लोगों के निजी वाहन के प्रयोग पर पड़ा है।

पेट्रोल (Petrol-Diesel) के दाम लगातार बढ़ने से लोग अपना निजी वाहन घर पर छोड़ सार्वजनिक परिवहन के साधनों का उपयोग करने के लिए मजबूर हुए हैं। राजधानी में सार्वजनिक परिवहन के रूप में संचालित होने वाली सिटी बसें तो यही कहानी बयां कर रही हैं। फरवरी माह में सिटी बसों में यात्रियों की बढ़ती संख्या इस ओर इशारा कर रही है।

छह से सात फीसद बढ़े यात्री

लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के अधिकारियों के मुताबिक यात्रियों के सिटी बस में सफर का बीते एक फरवरी से 23 फरवरी तक का जो आंकड़ा सामने आया है, उसके अनुसार यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। फरवरी 2020 के आंकड़े से तुलना की जाए तो इसमें करीब छह से सात प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यानी बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष के फरवरी माह में सिटी बस में करीब सात फीसद अधिक यात्रियों ने यात्रा की है।

सभी बसें हो रहीं संचालित

लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के दुबग्गा और गोमती नगर डिपो से बसों का संचालन किया जाता है। इसमें गोमती नगर डिपो से सीएनजी और दुबग्गा बस डिपो से इलेक्ट्रिक के साथ सीएनजी बसें भी संचालित की जाती हैं। वर्तमान में गोमती नगर डिपो से जहां कुल 122 सीएनजी बसें राजधानी के विभिन्न मार्गों पर संचालित की जा रही हैं तो दुबग्गा डिपो से 94 सीएनजी के साथ ही 40 इलेक्ट्रिक बस भी संचालित हो रही हैं। इस प्रकार राजधानी के विभिन्न मार्गों पर सीएनजी और इलेक्ट्रिक मिलाकर कुल 256 बसें संचालित की जा रही हैं।

Related Post

Gorakhnath Medical College

गोरखनाथ मेडिकल कॉलेज को मिलेगा एम्स भोपाल और गोरखपुर का साथ

Posted by - December 19, 2024 0
गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) भोपाल के निदेशक एवं एम्स गोरखपुर के कार्यवाहक निदेशक प्रो. अजय सिंह ने गुरुवार…
Ajay to Yogi Adityanath

तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में लॉन्च होते साथ ही छा गई ‘अजय टू योगी आदित्यनाथ’

Posted by - August 8, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की लोकप्रियता केवल उत्तर क्षेत्र के राज्यों तक सीमित है, बल्कि…
Cm Yogi holds meeting

CM योगी ने दिए निर्देश, धार्मिक स्थलों में पांच से अधिक लोगों के प्रवेश पर रोक

Posted by - April 11, 2021 0
लखनऊ।  कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Aditynath) ने लखनऊ में कोविड-19 के उपचार…
मुख्यमंत्री

योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, देखें लाइव उपडेट

Posted by - March 25, 2022 0
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में करीब 70 हजार लोगों के समक्ष आज शुक्रवार को लगातार…