किसी रामबाण दवा से कम नही है सौफ, रोज खाने से होंगे ये फ़ायदे

1065 0

हेल्थ डेस्क. सौंफ का इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जाता है. सौफ शरीर में ताजगी का एहसास कराती है. सौंफ में विटामिन सी, कैल्शियम, सोडियम, फॉस्फोरस, आयरन और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. सौंफ में अनेकों ऐसे गुण मौजूद हैं, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. सौंफ हम सभी मुखवास के तौर पर इस्तेमाल करते हैं.  रेस्तरां और दूसरी जगहों पर खाने के बाद सौंफ दिया जाता है. घरों में इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से मसाले के तौर पर किया जाता है.

ट्राई करे ये फ्रूट फेस पैक्स, स्किन हो जाएगी ग्लोइंग एंड ब्यूटीफुल

सौंफ खाने के सेहतमंद फायदे

1. सौंफ का सबसे बड़ा फायदा तो यह है कि यह याददाश्त बढ़ाता है. बादाम, सौंफ और मिश्री को समान मात्रा में पीस लें. रोज रात को और दोपहर में खाना खाने के बाद इसका सेवन करने से स्मरण शक्त‍ि बढ़ती है.

2. सौफ आखों के लिए भी फ़ायदेमंद है. सौंफ का नियमित सेवन दृष्टि को तेज करता है. 5-6 ग्राम सौंफ रोज लेने से लीवर और आंखों की ज्योति ठीक रहती है. आप चाहें तो इसे मिश्री के साथ भी ले सकते हैं.

3. सौंफ के इस्तेमाल से त्वचा में चमक आती है. रक्तप्रवाह शुद्ध और विकार रहित होता है. आपने साफी जैसे तमाम रक्त शुद्धिकरण वाले टॉनिक के बारे में सुना होगा. साफी ता मूल यौगिक सौंफ ही है.

4. अगर आप चाहते हैं कि आपका कोलेस्ट्रॉल स्तर न बढ़े तो खाने के लगभग 30 मिनट बाद एक चम्मच सौंफ खा लें. सौंफ कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रण में रखती है.

5. साधारण रूप से सौफ को माउथ फ्रेशनर की तरह ही यूज किया जाता है. अगर आपके मुंह से दुर्गंध आती है तो नियमित रूप से दिन में तीन से चार बार आधा चम्मच सौंफ चबाएं. ऐसा करने से मुंह से बदबू आना बंद हो जाएगी.

6. अगर आपके पीरियड्स अनियमित है तो आप सौंफ का सेवन कर सकती हैं. गुड़ के साथ इसके सेवन से फायदा होगा. सौंफ के सेवन से रक्तप्रवाह में आ रही तमाम दिक्कतें दूर रोती हैं.

7. एक चम्मच सौंफ को एक कप पानी में उबलने दें और 20 मिनट तक इसे ठंडा होने दें. इससे शिशु के कॉलिक का उपचार होने में मदद मिलती है. शिशु को एक या दो चम्मच से ज्यादा यह घोल नहीं देना चाहिए.

Related Post

यूपी-बिहार और एमपी में बच्चे हो रहें बीमार, कई की मौत, सैकड़ों अस्पताल में भर्ती

Posted by - September 8, 2021 0
देश के कई राज्यों में मानसून के साथ ही बीमारियों का खतरा काफी बढ़ गया। उत्तर प्रदेश,बिहार और मध्य प्रदेश…
body protein-rich,

अगर आप भी शरीर को बनाना चाहते है प्रोटीनयुक्त, तो डाइट में शामिल करें यह 10 चीजें

Posted by - August 23, 2020 0
बॉडी को स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीनयुक्त (  body protein ) फूड बहुत जरूरी है। शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन…
अब्दुल्ला आजम खान

अब्दुल्ला आजम खान को बड़ा झटका, SC का हाईकोर्ट के फैसले पर स्टे से इनकार

Posted by - January 17, 2020 0
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के सांसद पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से…