Diljit Dosanjh

दिलजीत दोसांझ अपनी अपकमिंग फिल्म में निभाएंगे प्रेग्नेंट पुरुष का किरदार

991 0

फेमस सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की एक्टिंग को बहुत पसंद किया जाता है। उन्होंने पिछले कुछ सालों में कई हिंदी फिल्मों में काम कर लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। अब खबर आ रही है कि वह अपनी नई फिल्म में एक प्रेग्नेंट पुरुष का किरदार निभाने जा रहे हैं। उन्होने अपने किरदार के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है।

क्या सुशांत की बहन को मालूम था एक्टर के मेंटल हेल्थ के बारे में, सामने आई यह व्हॉट्सऐप चैट

शाद अली के निर्देशन में बन रही फिल्म में दिलजीत प्रेग्नेंट पुरुष के रोल में नज़र आएंगे। इसमें उनके अपोजिट यामी गौतम नजर आएंगी। जानकारी के मुताबिक यह एक फैमिली-ड्रामा फिल्म होगी, जिसकी कहानी पंजाब के एक कपल पर आधारित है।

https://www.instagram.com/p/CEk8TweA4U6/?utm_source=ig_web_copy_link

बताया गया कि इस फिल्म की शूटिंग दिलजीत के अमेरिका से भारत लौटने के बाद इस साल अक्टूबर में शुरू हो सकती है। उस समय तक यामी भी अपनी फिल्म गिन्नी और सन्नी के प्रमोशन से फ्री हो जाएंगी।

शिल्पा शिंदे सुनील ग्रोवर का शो ‘गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान’ में नहीं कर रही है वापसी, जानिए यह वजह

दिलजीत पिछली बार फिल्म गुड न्यूज में नजर आए थे। इसमें उन्होंने कियारा आडवाणी, अक्षय कुमार और करीना कपूर के साथ काम किया था। वहीं, इन दिनों वह म्यूजिक एलबम GOAT को लेकर चर्चा में हैं। यामी गौतम आखिरी बार आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म बाला में नजर आई थीं। इसमें उनके काम को बहुत पसंद किया गया था।

Related Post

शुभ मंगल ज्यादा सावधान

आयुष्मान की फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ को बॉक्स ऑफिस पर बना ये रिकॉर्ड

Posted by - February 22, 2020 0
मुंबई। आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ को बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छी शुरुआत मिली है। फिल्म…
Aamir and Turkey's First Lady Emin Erdogan

सोशल मीडिया पर हो रही वायरल, आमिर और तुर्की की फर्स्ट लेडी एमीन एर्दोगान की तस्वीरें

Posted by - August 17, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के एक्टर आमिर खान इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में आ गए हैं। बीते काफी समय से बंद पड़ी…
होली से कोरोना का कनेक्शन

गुड्डू रंगीला ने नए भोजपुरी गाने में जोड़ा होली से कोरोनावायरस का कनेक्शन

Posted by - March 5, 2020 0
नई दिल्ली। पूरी दुनिया कोरोना वायरस की दवा खोजने में जुटी है, लेकिन उत्तर भारत के भोजपुरी कलाकार इसमें मनोरंजन…