Diljit Dosanjh

दिलजीत दोसांझ अपनी अपकमिंग फिल्म में निभाएंगे प्रेग्नेंट पुरुष का किरदार

951 0

फेमस सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की एक्टिंग को बहुत पसंद किया जाता है। उन्होंने पिछले कुछ सालों में कई हिंदी फिल्मों में काम कर लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। अब खबर आ रही है कि वह अपनी नई फिल्म में एक प्रेग्नेंट पुरुष का किरदार निभाने जा रहे हैं। उन्होने अपने किरदार के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है।

क्या सुशांत की बहन को मालूम था एक्टर के मेंटल हेल्थ के बारे में, सामने आई यह व्हॉट्सऐप चैट

शाद अली के निर्देशन में बन रही फिल्म में दिलजीत प्रेग्नेंट पुरुष के रोल में नज़र आएंगे। इसमें उनके अपोजिट यामी गौतम नजर आएंगी। जानकारी के मुताबिक यह एक फैमिली-ड्रामा फिल्म होगी, जिसकी कहानी पंजाब के एक कपल पर आधारित है।

https://www.instagram.com/p/CEk8TweA4U6/?utm_source=ig_web_copy_link

बताया गया कि इस फिल्म की शूटिंग दिलजीत के अमेरिका से भारत लौटने के बाद इस साल अक्टूबर में शुरू हो सकती है। उस समय तक यामी भी अपनी फिल्म गिन्नी और सन्नी के प्रमोशन से फ्री हो जाएंगी।

शिल्पा शिंदे सुनील ग्रोवर का शो ‘गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान’ में नहीं कर रही है वापसी, जानिए यह वजह

दिलजीत पिछली बार फिल्म गुड न्यूज में नजर आए थे। इसमें उन्होंने कियारा आडवाणी, अक्षय कुमार और करीना कपूर के साथ काम किया था। वहीं, इन दिनों वह म्यूजिक एलबम GOAT को लेकर चर्चा में हैं। यामी गौतम आखिरी बार आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म बाला में नजर आई थीं। इसमें उनके काम को बहुत पसंद किया गया था।

Related Post

अपनी लव स्टोरी पर बोले कपिल शर्मा,जालंधर में गर्ल फ्रेंड गिन्नी से करने जा रहे शादी

Posted by - November 27, 2018 0
मुंबई। स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 13 साल डेट करने के बाद वो…

अपकमिंग फिल्म के दौरान प्रियंका चोपड़ा शेयर की ऐसी तस्वीर, सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

Posted by - November 8, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अगली वेब सीरिज की शूटिंग के लिए भारत में हैं। ‘द व्हाइट टाइगर’…